यूक्रेन में भारतीय छात्रों के फंसे रहने पर कांग्रेस नेता खड़गे का सरकार पर निशाना

Congress leader Kharge targets government for Indian students being trapped in Ukraine
यूक्रेन में भारतीय छात्रों के फंसे रहने पर कांग्रेस नेता खड़गे का सरकार पर निशाना
यूक्रेन-रूस संकट यूक्रेन में भारतीय छात्रों के फंसे रहने पर कांग्रेस नेता खड़गे का सरकार पर निशाना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। यूक्रेन में एक भारतीय नागरिक हरजोत सिंह गोली लगने से घायल है और कीव के एक अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। हरजोत की खबर आने के बाद विभिन्न नेताओं ने सरकार को निशाना बनाया। ताजा मामले में कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार को निशाना बनाते हुए कहा कि, भारत सरकार ने किस हालत में भारत के बच्चों को खतरनाक युद्ध क्षेत्र में छोड़ दिया है।

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने शोशल मीडिया पर सरकार को घेरते हुए कहा कि, भारत सरकार ने किस हालत में भारत के बच्चों को खतरनाक युद्ध क्षेत्र में छोड़ दिया है! हरजोत थोड़ा भाग्यशाली था, दुर्भाग्य से नवीन नहीं था। यूक्रेन से भारतीय छात्रों को निकालने में तेजी लाने के लिए मोदी जी को और क्या संदेश, अनुरोध या याचना चाहिए? दरअसल खड़गे ने सरकार को उस बात पर निशाना बनाया जिसमें हरजोत एक वीडियो में यह कहते हुए सुनाई पड़ रहे हैं कि, भारतीय दूतावास से कोई मदद नहीं मिली है। मैं लगातार संपर्क करने की कोशिश कर रहा हूं, हर दिन वह कह रहे है कुछ करेंगे लेकिन अब तक मदद नहीं मिल पाई।

हरजोत सिंह 27 फरवरी को गोलीबारी का शिकार हुए थे, उन्हें 4 गोलियां लगी है। जिस दौरान यह घटना हुई, उस वक्त वह कीव से निकलने की कोशिश कर रहे थे। गोली लगने के बाद वह बेहोश हो गए और 4 दिन बाद उन्हें जब होश आया तो उन्होंने अपने परिवार को संपर्क किया।

(आईएएनएस)

Created On :   5 March 2022 10:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story