अग्निपथ के विरोध के चलते कांग्रेस नेता राहुल गांधी नहीं मना रहे अपना जन्मदिन, कार्यकर्ताओं से भी किया मना

Congress leader Rahul Gandhi is not celebrating his birthday due to the protest against Agneepath, refused to even the workers
अग्निपथ के विरोध के चलते कांग्रेस नेता राहुल गांधी नहीं मना रहे अपना जन्मदिन, कार्यकर्ताओं से भी किया मना
सड़क अग्निपथ पर अग्निवीर अग्निपथ के विरोध के चलते कांग्रेस नेता राहुल गांधी नहीं मना रहे अपना जन्मदिन, कार्यकर्ताओं से भी किया मना
हाईलाइट
  • बिना जश्न के जन्मदिन सरकार का विरोध

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा  ने जतंर मतंर हो रहे विरोध प्रदर्शन में कहा देश की सेवा करने के लिए पूरे जीवन भर सेना में भर्ती होना चाहते हैं। ये जो भी हो रहा है गलत हो रहा है। अग्निपथ योजना  को वापस लेना चाहिए

 

 अग्निपथ योजना पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट कोविड के बहाने से आपने(सरकार) 2 साल से भर्तियां रोक रखी थी। 1.25 लाख भर्तियां केवल फौज में खाली है। आप सिर्फ भ्रमित कर लोगों का भविष्य खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। हम सत्याग्रह कर सरकार को यह योजना वापस लेने के लिए मजबूर करेंगे

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का आज रविवार को जन्मदिन है, लेकिन उन्होंने अपने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बर्थ डे सेलिब्रेशन न करने की अपील की है। राहुल गांधी ने इसके पीछे की वजह देशभर में अग्निपथ योजना के विरोध को बताया है, जिसकी वजह से देश के करोड़ों युवा सड़कों पर हैं। गांधी का कहना है कि युवा परेशान है हम कैसे जश्न मना सकते हैं। इसी के चलते राहुल  अपना जन्मदिन नहीं मना रहे हैं। इसे मोदी सरकार के विरोध के रूप में देखा जा रहा हैँ।

अपने  जन्मदिन के मौके पर राहुल गांधी  कांग्रेस के सत्याग्रह  प्रदर्शन में भी शामिल हो सकते हैं। कांग्रेस आज  विरोध कर रहे युवाओं के साथ मोदी सरकार द्वारा सैनाओं में भर्ती के लाई  अग्निपथ योजना के खिलाफ  जंतर मंतर विरोध प्रदर्शन करने जा रही हैं।  जिसमें कांग्रेस के तमाम बड़े नेताओं के साथ सांसद व विधायक मौजूद रहेगे। और एकजुटता का मैसेज देगी। राहुल गांधी ने पार्टी  कार्यकर्ताओं को एक संदेश देते हुए कहा है कि देश के युवा सड़क पर हैं ऐसे में पूरी कांग्रेस युवाओं के साथ हैं।  

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  जयराम रमेश के ट्विटर पर  एक संदेश में राहुल गांधी ने कहा कि देश में माहौल इस समय बेहद चिंताजनक है। युवा सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

 


 

 

 

 

Created On :   19 Jun 2022 2:54 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story