मणिशंकर के विवादित बोल, 2014 के बाद अमेरिका का गुलाम बन गया है भारत

Controversial words of Mani Shankar, India has become a slave of America after 2014
मणिशंकर के विवादित बोल, 2014 के बाद अमेरिका का गुलाम बन गया है भारत
नई दिल्ली मणिशंकर के विवादित बोल, 2014 के बाद अमेरिका का गुलाम बन गया है भारत

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने अमेरिका के साथ भारत के बढ़ते संबंधों पर बड़ा हमला बोला है। बता दें कि अय्यर ने इंडो-रूस फ्रेंडशिप सोसाइटी के एक कार्यक्रम में अय्यर ने कहा कि 2014 से हम अमेरिका के गुलाम बन गए हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री अय्यर ने भी कहा कि अमेरिका के साथ तनाव था लेकिन मॉस्को के साथ हमारे संबंध कभी इस तरह तनावपूर्ण नहीं थे। मणिशंकर अय्यर ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार आई है, स्थिति पूरी तरह बदल गई है। पीएम मोदी के बड़े आलोचक मणिशंकर अय्यर ने कहा कि मौजूदा सरकार के नेतृत्व में रूस के साथ भारत के संबंधों को बड़ा झटका लगा है। उन्होंने रूस के साथ भारत के संबंधों को सुधार करने के लिए कदम उठाने की भी अपील की है। 

इंदिरा के कार्यकाल में रूस सबसे अच्छा दोस्त था

बता दें कि अपने संबोधन में अय्यर ने कहा कि अमेरिकियों के साथ हमारे संबंधों में, कभी-कभी गर्व होता है। हालांकि रूस के साथ ऐसा कभी नही होता है। चाहे वह उस समय का सोवियत संघ हो या आज का रूसी संघ। हम प्रत्येक को सामान रूप से देखते हैं। अय्यर ने जोर देकर कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यकाल के दौरान सोवियत संघ भारत का सबसे करीबी दोस्त था। कांग्रेस नेता ने कहा, इंदिरा एक रूसी नाम बन गई है। बहुत सी लड़कियों के नाम इंदिरा हैं, खासकर उज्बेकिस्तान में।

1955 के बाद रूस से संबंध अच्छे थे

आपको बता दें कि अय्यर ने आगे कहा कि स्वतंत्रता के आठ साल बाद 1955 के बाद रूस के साथ भारत के संबंध बढ़ते रहे हैं। विज्ञान, प्रौद्योगिकी, संस्कृति, साहित्य और अन्य क्षेत्रों में संबंध विविध हो गए और वे बढ़ते रहे। उन्होंने कहा कि एक क्षेत्र छूट गया जो रक्षा है। हमने रक्षा निगम को सीमित रखा लेकिन अन्य क्षेत्रों में अपने संबंधों का विस्तार किया।

  

Created On :   23 Nov 2021 6:31 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story