गुजरात में बीजेपी की भारी जीत पर पीएम मोदी ने गुजरात की जनता को दिया धन्यवाद, भाजपा ने 156 सीटों पर जीत दर्ज की

विधानसभा चुनाव 2022 गुजरात में बीजेपी की भारी जीत पर पीएम मोदी ने गुजरात की जनता को दिया धन्यवाद, भाजपा ने 156 सीटों पर जीत दर्ज की

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा ने कुल 182 सीटों में से 156 पर जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस 17 सीटों पर सिमट गई है। राज्य के इतिहास में कांग्रेस पार्टी का यह सबसे बुरा प्रदर्शन है। आप ने 5 सीटों पर जीत दर्ज की। 

 

                                      

 

चुनाव आयोग के अनुसार भाजपा ने 141 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है और 15 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी  ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। 

                                      

                                    

गुजरात चुनाव में बीजेपी की भारी जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "यह ऐतिहासिक जीत हमारे कार्यकर्ताओं की असाधारण मेहनत के बिना कभी संभव नहीं होगी, जो हमारी पार्टी की असली ताकत हैं।

                         

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आप पार्टी के राष्ट्रीय पार्टी बनने पर गुजरात की जनता को धन्यवाद किया। आपको बता दें दिल्ली, पंजाब के बाद आप ने गुजरात विधानसभा चुनाव में कुछ सीटों पर जीत दर्ज की है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि हमें पॉजिटिव राजनीति करनी है। 

अहमदाबाद शहर की दाणीलीमडा विधानसभा सीट पर कांग्रेस के मौजूदा विधायक शैलेष परमार ने  भारतीय जनता पार्टी के नरेशभाई व्यास को 13,525 वोटों के अंतर से हराया है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुजरात में कांग्रेस को मिली हार को लेकर कहा चुनाव में  हार जीत होती रहती है। खड़गे ने कहा कि जो हार है, हम उसे  स्वीकार करेंगे। लेकिन हम अपना उसूल नहीं छोड़ेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष ने चुनाव में क्या कमियां रह गई, उन पर  काम करने को कहा।

                                                          

गुजरात के अंतिम  नतीजों से पहले कांग्रेस में इस्तीफा शुरू हो गया है। कांग्रेस के गुजरात प्रभारी रघु शर्मा ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दिया है।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुजरात चुनाव जीत को लेकर कहा पीएम के नेतृत्व में बीजेपी ने  गुजरात में नया इतिहास रचा है। एक अप्रत्याशित किन्तु अपेक्षित विजय BJP की हुई है। कांग्रेस का सफाया हुआ है और जिन्होंने अपना मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित किया था ऐसी आप नाम की पार्टी मुंह के बल गिरी है

 

चुनाव आयोग के अनुसार गुजरात में भाजपा 22 सीटों पर जीत दर्ज़ कर 136 सीटों पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस 2 सीट पर जीत दर्ज़ कर 14 सीटों पर आगे चल रही है। समाजवादी पार्टी 1, निर्दलीय 2 और AAP 5 सीटों पर आगे चल रही है, मतगणना जारी है

चुनावी जीत के बाद भूपेंद्र पटेल 12 दिसंबर को दोपहर 2 बजे गुजरात के सीएम पद की शपथ लेंगे। गुजरात बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे।  

गुजरात के CM भूपेंद्र पटेल  ने कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव का जनादेश अब स्पष्ट हो चुका है, यहां की जनता ने मन बना लिया है कि दो दशक से चली आ रही गुजरात की इस विकास यात्रा को अविरत चालू रखना है। यहां के लोगों ने एक बार फिर बीजेपी पर अटूट भरोसा दिखाया है

गुजरात में बीजेपी को  मिल रही चुनावी जीत को बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने पीएम की जीत बताया। पात्रा ने पीएम का मतलब  पी फॉर परिश्रम और एम फॉर मेहनत बताया। गुजरात बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने चुनावी जीत को  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य के सीएम भूपेंद्र पटेल का आभार जताया है। 

गुजरात में जीत की ओर बढ़ रही बीजेपी में जश्न का माहौल है, अब तक के रुझानों में बीजेपी 5 सीटों पर जीत चुकी है। वहीं भाजपा 150 पर आगे चल रही है।

 

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजों में अभी तक बीजेपी को 2 सीटों पर जीत मिल चुकी हैं। जबकि वह 148 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 23 सीटों पर सिमटती हुई नजर आ रही है। आप पार्टी 6 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। सपा एक पर आगे चल रही है। दाहोद से बीजेपी के कन्हैया लाल बच्चूभाई किशोरी 29,350 मतों के अंतर से जीत गए हैं।

गुजरात  चुनाव में अभी तक भाजपा को 53.10 फीसदी, कांग्रेस को 27.01 फीसदी और आम आदमी पार्टी को 12.75 फीसदी वोट मिले हैं। 

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने गुजरात चुनाव में बीजेपी की जीत को लेकर मीडिया से कहा है, "भाजपा विकास की राजनीति में भरोसा रखती है। हमारे प्रधानमंत्री सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत पर काम करते हैं। मैं समझता हूं कि गुजरात के जो रुझान आ रहे हैं वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सकारात्मक नीतियों का परिणाम है।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह  ने गुजरात चुनाव के परिणामों में आगे चल रही बीजेपी को लेकर कहा ये एकतरफा चुनाव है। जिस तरह से मोदी जी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है, लोगों ने उसके पक्ष में मतदान किया है

गुजरात में बीजेपी 145 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 24 सीटों पर वहीं आप  9 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। नतीजों को लेकर कांग्रेस ने हार मान ली है। हालांकि, अभी मतों की गिनती जारी है।  लेकिन शुरुआती रुझानों में बीजेपी ने जिस प्रकार बुहमत के आंकड़े को पार कर लिया है, इसे देखते हुए गुजरात कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने हार स्वीकार कर ली है।

आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार इसुदान गढ़वी 18,998 मतों से आगे चल रहे हैं 

वीरमगाम विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार हार्दिक पटेल आगे चल रहे है।  हार्दिक पटेल चुनाव से कुछ दिन पहले ही कांग्रेस का साथ छोड़कर बीजेपी का दामन था।

पोस्टल बैलेट पेपर की गिनती में शुरुआती रुझान में भाजपा 116 सीटों पर आगे चल रही है, बीजेपी यहां बहुमत से आगे निकल गई है। जबकि कांग्रेस 42 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं आप 5 सीटों पर आगे चल रही है। 

गुजरात विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट पेपर वोटों की गिनती हो रही है। काउंटिंग के शुरूआती रूझानों नें बीजेपी आगे चल रही है। वहीं उत्तरप्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में पोस्टल बैलेट की गिनती के शुरूआती रुझानों में डिंपल यादव आगे चल रही है, समाजवादी पार्टी  के लिए यह सीट प्रतिष्ठा का सवाल बनी हुई है। जबकि  रामपुर विधानसभा उपचुुनाव  में उलटफेर देखने को मिल रहा , यहां से भाजपा आगे हो गई है। रामपुर में बीजेपी प्रत्याशी आकाश सक्सेना आगे बताए जा रहे हैं। 

गुजरात विधानसभा सीट में कुल 182 सीट है, पोस्टर बैलेट की गणना में बीजेपी ने कांग्रेस और आप को पीछे छोड़ दिया है। बीजेपी यहां 100 से अधिक सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 24 और आप पार्टी 5 सीटों पर बढ़त बना ली है। गुजरात में अभी तक 150 सीटों के रूझान आना शुरु हुई है।

 

गुजरात विधानसभा चुनाव और हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट और बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की 6 विधानसभा सीटों के उपचुनाव की भी मतगणना शुरू हुई।

Created On :   8 Dec 2022 2:45 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story