सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर दिल्ली कांग्रेस ने अरविंद केजरीवाल के घर का किया घेराओ

Delhi Congress gheraos Arvind Kejriwals house over Sidhu Musewalas murder
सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर दिल्ली कांग्रेस ने अरविंद केजरीवाल के घर का किया घेराओ
दिल्ली सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर दिल्ली कांग्रेस ने अरविंद केजरीवाल के घर का किया घेराओ
हाईलाइट
  • सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर दिल्ली कांग्रेस ने अरविंद केजरीवाल के घर का किया घेराओ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के विरोध में दिल्ली कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आप के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर घेराव किया। कांग्रेस पंजाब की आप सरकार को मूसेवाला की हत्या का जिम्मेदार मान रही है।

कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने केजरीवाल के आधिकारिक आवास का घेराव करने का प्रयास किया। उन्होंने पंजाब सीएम से इस्तीफे की मांग की। दिल्ली पुलिस ने बेरीकेड लगा कर कांग्रेस कार्यकर्ताओ को रोक लिया। कांग्रेस नेता अनिल भारद्वाज ने रोष प्रकट करते हुए सवाल किया, पंजाब सरकार ने किस आकलन पर मूसेवाला की सुरक्षा हटाई?

भारद्वाज ने कहा, इनकी पार्टी के नेताओं को भारी संख्या में सुरक्षा दी हुई है लेकिन आम इंसान को पंजाब में खतरा हो गया है। पंजाब की कानून व्यवस्था हर दिन बिगड़ रही है। पंजाब सीएम को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए।एक अन्य कांग्रेस नेता परवेज आलम ने कहा, पंजाब सीएम भगवत मान के खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए, क्यूंकि मूसेवाला कि हत्या कि जिम्मेदारी उन्हीं की है। पंजाब में जंगल राज बना रखा है, आए दिन लोगों की हत्याएं हो रही हैं। मूसेवाला एक बड़ा कलाकर था, पंजाब के तमाम युवा उन्हें पंसद करते थे, लेकिन उनकी हत्या कट दी गई।

उन्होंने कहा, आज हम केजरीवाल जी से पूछने आए हैं और जवाब मांगने आए हैं। पंजाब पुलिस ने मूसेवाला की हत्या के बारे में कहा है, सिद्धू की हत्या गैंगवार में हुई है। सिद्धू की सुरक्षा कम जरूर की गई थी, हटाई कतई नहीं गई थी। सरकारी सुरक्षा के अलावा सिद्धू का अपना निजी सुरक्षा दस्ता भी था। वह घर से जब भी निकलते थे, बुलेटप्रूफ कार में ही सवार होते थे।

 

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ bhaskarhindi.com की टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Created On :   30 May 2022 8:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story