भूपेश सिंह बघेल और सिंह देव को दिल्ली ने किया तलब, सिंहदेव याद दिलायेंगे ढाई साल का फॉर्मूला

Delhi summoned Bhupesh Singh Baghel and Singh Dev, Dev will remind them about the formula of two and a half years
भूपेश सिंह बघेल और सिंह देव को दिल्ली ने किया तलब, सिंहदेव याद दिलायेंगे ढाई साल का फॉर्मूला
छत्तीसगढ़ घमासान भूपेश सिंह बघेल और सिंह देव को दिल्ली ने किया तलब, सिंहदेव याद दिलायेंगे ढाई साल का फॉर्मूला

डिजिटल डेस्क, रायपुर। कांग्रेस की राज्यों की सरकारों में असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। पंजाब, राजस्थान के बाद अब छत्तीसगढ़ का झगड़ा भी दिल्ली पहुंच गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ मंत्री टीएस सिंहदेव को दिल्ली बुलाया गया है। दोनों नेता छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी पी एल पुनिया के साथ कल कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के बेटे और वायनाड से सांसद राहुल गांधी से मिल सकते हैं। सिंहदेव ढाई महीने के बाद मुख्यमंत्री बदले जाने वाले फॉर्मूले के लागू ना होने पर नाराज हैं। दिल्ली में वह इस फॉर्मूले को लागू करने की बात कर सकते हैं।     

स्वास्थ मंत्री पर विधायक ने लगाया था जान से मारने का आरोप

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में स्थिति तब चौंकाने वाली बन गई थी, जब कांग्रेस पार्टी के ही विधायक बृहस्पति सिंह ने अपनी ही पार्टी की सरकार में स्वास्थ मंत्री सिंहदेव पर जान से मारने के आरोप लगाए थे। विधायक ने कई विधायकों के साथ प्रेस कांफ्रेस कर सिंहदेव पर यह आरोप लगाया कि उन्होंने जब से ढाई ढाई साल के फॉर्मूले को नकारा है तब से स्वास्थ मंत्री उन से नाराज हैं।  

छत्तीसगढ़ वह राज्य जहां कांग्रेस सबसे ज्यादा मजबूत 

छत्तीसगढ़ इकलौता ऐसा राज्य है, जहां पर कांग्रेस सबसे ज्यादा मजबूत दिखाई पड़ती है। सीटों के लिहाज से देखें तो कांग्रेस को यहां 90 में से 70 सीटें मिली हैं। छत्तीसगढ़ में जब सरकार बनी तो ढाई ढाई साल के फॉर्मूले पर चर्चा हुई। और ये तय माना गया कि भूपेश बघेल ढाई साल सीएम रहेंगे अगले ढाई साल कुर्सी टीएस सिंहदेव के नाम होगी। अब जब से ढाई साल पूरे हुए हैं, तब से ही सिंहदेव की कोशिश है कि वो किसी तरह कुर्सी पर काबिज हो सकें। इसी को लेकर छत्तीसगढ़ में रस्साकशी जारी है। ढाई साल पूरे के बाद भी कांग्रेस के केन्द्रीय नेतृत्व ने मुख्यमंत्री भूपेश सिंह बघेल को नहीं बदला है। जिससे सिंहदेव नाराज हैं। पीएल पुनिया से जब इस बारे में पूछा गया तो उनका साफ कहना था कि ढाई ढाई साल जैसा कोई फॉर्मूला नहीं है। अब देखना ये है कि दोनों नेता दिल्ली से क्या फैसला लेकर आते हैं।         

Created On :   23 Aug 2021 10:58 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story