दिग्विजय सिंह ने अमित शाह व RSS के तारीफो की बांधी पुल

Digvijay Singh tied the bridge of praise of Amit Shah and the Sangh
दिग्विजय सिंह ने अमित शाह व RSS के तारीफो की बांधी पुल
मध्य प्रदेश दिग्विजय सिंह ने अमित शाह व RSS के तारीफो की बांधी पुल
हाईलाइट
  • दिग्विजय सिंह ने अमित शाह व RSS के तारीफो की पुल बांधी

डिजिटल डेस्क, भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने एक कार्यक्रम में गृहमंत्री अमित शाह और RSS की जमकर तारीफ की। वैसे तो दिग्विजय सिंह बीजेपी और संघ के सबसे बड़े आलोचक माने जाते है, लेकिन दिग्विजय सिंह का इतना प्रेम उमड़ने का मुख्य कारण था, नर्मदा परिक्रमा के दौरान अमित शाह द्वारा उनकी मदद के लिए वन विभाग के अधिकारियों की व्यवस्था की करायी गई थी।

दरअसल दिग्विजय सिंह एक कार्यक्रम में नर्मदा परिक्रमा के अनुभवों को साझा किए थे। वहां वो अपने अनुभवों पर आधारित पुस्तक का विमोचन के लिए सभागार आए थे। उन्होंने बताया कि नर्मदा परिक्रमा के दौरान उनकी मदद में जो वन विभाग के अधिकारी लगाए गए थे। उन अधिकारियों ने बताया कि आपको जानकर हैरानी होगी कि हमें केंद्रीय मंत्री अमित शाह जी के निर्देश हैं कि दिग्विजय सिंह जी की नर्मदा परिक्रमा के दौरान हर प्रकार की व्यवस्था की जाए, किसी प्रकार की उन्हें दिक्कत ना हो।

दिग्विजय सिंह ने यह भी बताया कि परिक्रमा के दौरान RSS के लोगों ने भी मदद की थी। हालांकि दिग्विजय सिंह अमित शाह और RSS की तो मौका मिलते आलोचना करने में पीछे नहीं हटते। उस कार्यक्रम में दिग्विजय ने स्वीकार किया कि मैं RSS का हमेशा आलोचक रहा हूं, फिर भी मदद की। बता दें कि दिग्विज सिंह ने कहा कि मैं अमित शाह से कभी नहीं मिला, हमेशा  उनकी आलोचना की बावजूद भी उन्होंने निर्देश दिए कि मेरी रास्ता में बाधा ना पड़े, उन्होंने पहाड़ो में से रास्ता काटकर बनवाया। जिसके लिए अमितशाह को धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। 

 

Created On :   30 Sep 2021 5:21 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story