ठीक एक साल बाद राजनीतिक मूड में नजर आए कांग्रेस संकटमोटक अहमद पटेल के पुत्र, फैसल पटेल के एक ट्वीट ने कांग्रेस की बढ़ाई चिंता

ठीक एक साल बाद राजनीतिक मूड में नजर आए कांग्रेस संकटमोटक अहमद पटेल के पुत्र, फैसल पटेल के एक ट्वीट ने  कांग्रेस की बढ़ाई चिंता
गुजरात ठीक एक साल बाद राजनीतिक मूड में नजर आए कांग्रेस संकटमोटक अहमद पटेल के पुत्र, फैसल पटेल के एक ट्वीट ने कांग्रेस की बढ़ाई चिंता
हाईलाइट
  • टॉप लीडरशीप से कोई प्रोत्साहन नहीं मिला-फैसल

डिजिटल डेस्क, गांधीनगर।  कांग्रेस के दिग्गज नेता अहमद पटेल के पुत्र फैसल पटेल ने कांग्रेस की चिंता बढ़ा दी है। अटकलें लगाई जा रही है कि पटेल के बेटे कभी भी कांगेस पार्टी को अलविदा कर सकते है। फैसल के एक ट्वीट ने कांग्रेस पार्टी को सोचने के लिए मजबूर कर दिया है। फैसल ने अपने ट्वीट में लिखा है कि इंतजार करके थक गया हूं,टॉप लीडरशीप से कोई प्रोत्साहन नहीं मिला है। अपनी तरफ से सभी ऑप्शन खुले है। 

सियासी गलियारों में ये कयास लगाए जा रहे है कि फैसल कांग्रेस छोड़कर बीजेपी ज्वॉइन कर सकते है। तब कांग्रेस के लिए सबसे बड़ा झटका हो सकता है। आपको बता दें दो साल पहले  नवंबर 2020 में कांग्रेस नेता अहमद पटेल का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया था, उसके बाद से कांग्रेस ने फैसल के सियासी सफर के बारे में नहीं सोचा। कांग्रेस की खामोशी ने फैसल को सोचने के लिए मजबूर दिया। इसी सिलसिले में फैसल ने अब ट्वीट किया है। जिसकी वजह से गुजरात में भी कांग्रेस  मुश्किल में पड़ सकती है, जबकि बीजेपी को कांग्रेस का एक नया चिराग मिल जाएगा। इससे पहले भी राजनीति में  फैसल के चर्चे हो चुके है। उस समय फैसल की आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात हुई थी। जिसके बाद उनके आप में जाने की अटकलें लगाई जा रही थी। मुलाकात के बाद फैसल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी से मिलकर गर्व हो रहा है! दिल्ली निवासी के रूप में, मैं उनके कार्य नैतिकता और नेतृत्व कौशल का प्रबल प्रशंसक हूं। देश में मानवता और वर्तमान राजनीतिक मामलों पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रभाव पर चर्चा की।
एक समय कांग्रेस के संकटमोचक कहे जाने वाले अहमद पटेल सोनिया गाँधी के सबसे नजदीक और गांधी परिवार के बाद पार्टी में सबसे पॉवरफुल नेता माने जाते थे। लेकिन गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पर फैसल के आरोपों ने पार्टी की चिंता बढा़ दी है। 27 सालों से सत्ता से दूर कांग्रेस  गुजरात में अपने सियासी कदम जमाने के प्रयास में जुटी है। वहीं आप पार्टी गुजरात में अपना सियासी सफर शुरू करने के फिराक में है इसके लिए गठजोड़ करने में लगी है। 

Created On :   5 April 2022 8:40 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story