पांच में से चार राज्यों में बीजेपी की सरकार बनने की संभावना, एक राज्य में होगी 'आप' की सरकार, कांग्रेस का क्या है हाल!

Exit Poll soon, Bhaskar Hindi first on Bhaskar Hindi
पांच में से चार राज्यों में बीजेपी की सरकार बनने की संभावना, एक राज्य में होगी 'आप' की सरकार, कांग्रेस का क्या है हाल!
Exit poll: Poll of polls पांच में से चार राज्यों में बीजेपी की सरकार बनने की संभावना, एक राज्य में होगी 'आप' की सरकार, कांग्रेस का क्या है हाल!

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को लेकर आज शाम भास्कर हिंदी पर सबसे सटीक और सबसे पहले एक्जिट पोल आ रहा है। पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा राज्यों विधानसभा चुनाव हो रहा था। जिसमें उत्तर प्रदेश में आज शाम सातवें व अंतिम चरण का मतदान खत्म हुआ है। गौरतलब है कि यूपी में कुल सात चरणों में मतदान हुआ है। पंजाब, गोवा, उत्तराखंड राज्यों में एक चरण में मतदान हुआ था जबकि मणिपुर में दो चरणों में मतदान संपन्न हुआ था। इन सभी राज्यों के चुनाव परिणाम 10 मार्च को आना हैं। भास्कर हिंदी इन पांचों राज्यों के चुनावी नब्ज को टटोलते हुए सबसे सही व सटीक एक्जिट पोल कुछ ही देर में घोषित करेगा। 

यूपी में बढ़ा उलटफेर, बीजेपी को घाटा

उत्तरप्रदेश में एक बार फिर बीजेपी की ही सरकार बनती नजर आ रही है। हालांकि कुछ सीटें घट सकती हैं उसके बावजूद अलग अलग चैनल्स के पोल्स के मुताबिक बीजेपी गठबंधन को 232 सीटें मिल सकती है. तमाम कोशिशों के बावजूद समाजवादी पार्टी का गठबंधन 150 सीटें ही ला सकेगा। मैदान से गायब रहने के बावजूद मायावती की पार्टी 17 सीटें ला सकती है। सबसे खराब कांग्रेस का हाल है जिन्हें बमुश्किल चार सीटें मिलना बताया गया है। दूसरे पोल्स ने भी उत्तरप्रदेश में बीजेपी की ही सरकार बनने की संभावना जताई है।

 

 

पंजाब में आप मारेगी बाजी!

पंजाब विधानसभा चुनाव के बाद चौंकाने वाले नतीजे सामने आ सकते हैं। NewsX-Polstrat के एक्जिट पोल के मुताबिक आप पार्टी को सबसे ज्यादा सीटें मिल सकती हैं। फिलहाल कांग्रेस यहां सबसे बड़ी पार्टी है। इस पोल के मुताबिक आप को 52 से 61 के बीच, कांग्रेस को 24 से 29 के बीच और बीजेपी गठबंधन को 1 से छह के बीच सीटें मिल सकती हैं।

उत्तराखंड में बीजेपी बेहाल

उत्तराखंड में बीजेपा का वोटिंग परसेंटेज भले ही बड़ा हो लेकिन सीटें कम होने का अनुमान है। यहां बीजेपी की जगह कांग्रेस की सरकार बनने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। एग्जिट पोल्स के मुताबिक आम आदमी पार्टी भी कुछ खास कमाल दिखाते नजर नहीं आ रही।

                         पंजाब

Exit Poll BJP CONGRESS AAP SAD
न्यूज एक्स पोल स्टार 1-6 24-26 52-61  
इंडियाटुडे- एक्सिस माय इंडिया 1-4 19-31 76-90 7-11

इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के मुताबिक कांग्रेस को 19 से 31 सीटें मिल सकती हैं। बीजेपी का खाता 1 से 4 सीटों पर ही सिमट सकता है। इस सर्वे में भी आप बढ़त बनाती दिखाई दे रही है। आपको 76 से 90 सीट मिलने की संभावना जताई गई है। जबकि सत्तारूढ़ दल कांग्रेस 19 से 31 सीटें ही हासिल करती नजर आ रही है। 

                  गोवा

EXIT POLL BJP CONG+ TMC+ OTHERS
 ईटीजी रिसर्च 17-20 15-17 3-4 0
इंडिया न्यूज 13-19 14-19 3-5 0
इंडिया टीवी- ग्राउंड जीरो रिपोर्ट 10-14 20-25 3-5 0
इंडिया टीवी सीएनएक्स 16-22 11-17 1-2 0
रिपब्लिक टीवी 13-17 13-17 2-4 0

गोवा में हुए विधानसभा चुनाव का एक्जिट पोल यही बता रहा है कि बीजेपी व कांग्रेस का प्रदर्शन लगभग समान रहा है। इंडिया टीवी- ग्राउंड जीरो रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस को 20-25 सीटें मिलती दिख रही हैं, जबकि बीजेपी को 10-14 सीटों पर ही संतोष करना पड़ सकता है।

      मणिपुर

EXIT POLL BJP CONG+ OTHERS
इंडिया न्यूज 23-28 10-14 0

इंडिया टीवी-जीरो ग्राउंड रिपोर्ट

26-31 12-17 0
न्यूज 18 पंजाब- पी- एमएआरक्यू 27-31 11-17 0
जी न्यूज डिजाइन बॉक्स 32-38 12-17 0
       
 
मणिपुर में सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी को अच्छी खासी सीटें मिलती दिख रही है। जी न्यूज डिजाइन बाक्स के मुताबिक बीजेपी को 32-38 सीटें मिल सकती है। जबकि कांग्रेस को 12-17 सीटों पर ही संतोष करना पड़ सकता है। इंडिया न्यूज के सर्वे में बीजेपी को 23-28 सीटें जबकि कांग्रेस को10-14 सीटें मिलने की उम्मीद है। सर्वे रिपोर्ट में बीजेपी मणिपुर में एकबार फिर बेहतर प्रदर्शन करती नजर आ रही है।

        उत्तराखंड

EXIT POLL BJP CONG AAP OTHERS
एबीपी न्यूज- सी वोटर 26-32 32-38 0-2 0
ईटीजी रिसर्च 37-40 29-32 0-1 0

इंडिया टीवी-ग्राउंड जीरो रिपोर्ट

25-29 37-41 0 0
न्यूज 24 43 24 0 0

रिपब्लिक टीवी

35-39 28-34 0-3 0

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव में सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी को कांग्रेस सीधे टक्कर देती हुई दिख रही है। एबीपी न्यूज सी वोटर के मुताबिक कांग्रेस उत्तराखंड में 32-38 सीटों पर काबिज हो सकती है। जबकि बीजेपी को 32-38 सीट मिलने के आसार हैं। इंडिया टीवी ग्राउंड सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी को 25-29 सीटें, जबकि कांग्रेस को 37-41 सीटें मिलती हुई दिख रही हैं।रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस सत्ता में वापसी कर सकती है।  
 

Created On :   7 March 2022 12:59 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story