Hathras Case: राहुल-प्रियंका समेत 203 लोगों के खिलाफ FIR, धारा 144 के उल्लंघन का आरोप

FIR filed against Rahul, Priyanka Gandhi for violating Sec 144 on way to Hathras
Hathras Case: राहुल-प्रियंका समेत 203 लोगों के खिलाफ FIR, धारा 144 के उल्लंघन का आरोप
Hathras Case: राहुल-प्रियंका समेत 203 लोगों के खिलाफ FIR, धारा 144 के उल्लंघन का आरोप

डिजिटिल डेस्क नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी समेत 203 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। ये FIR ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक वन पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है।  मुकदमा धारा 144 का उल्लंघन करने और महामारी के दौरान आम लोगों का जीवन संकट में डालने के आरोप में आईपीसी की धारा 188, और धारा 270 के तहत दर्ज कराया गया है। राहुल और प्रियंका के अलावा FIR में कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा, पीएल पुनिया, सचिन पायलट और 153 अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं का नाम है। 50 लोग अज्ञात है।

क्या कहा पुलिस ने?
पुलिस की ओर से कहा गया है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने करीब 200 कार्यकर्ताओं के साथ हाथरस जाने के लिए डीएनडी के रास्ते नोएडा में प्रवेश किया। उनके काफिले में लगभग 50 गाड़ियां शामिल थीं। उस काफिले में शामिल सभी लोगों को जनपद में धारा 144 लागू होने, कोविड-19 की स्थिति के बारे में बताते हुए आगे नहीं जाने का अनुरोध किया गया, लेकिन काफिले में शामिल सभी कार्यकर्ता तथा गाड़ियां  यातायात के नियमों का उल्लघंन करते हुए तथा आम जनता के लिए यातायात में व्यवधान उत्पन्न करते हुए तेजी से यमुना एक्सप्रेस वे की तरफ जाने लगे। इस दौरान नोएडा एक्सप्रेस-वे पर काफिले में शामिल दो गाड़ियों में भिडंत हो गई। बाद में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी यमुना एक्सप्रेस वे पर अपने कार्यकर्ताओं के साथ पैदल चलने लगे, जिससे एक्सप्रेस वे पर दोनों तरफ जाम की स्थिति पैदा हो गई। इसमे कई एम्बुलेंस भी फंस गई थी। कांग्रेसियों की पुलिस के साथ हाथापाई भी हुई। 

दलित युवती की मौत से पूरा देश आक्रोशित
उत्तर प्रदेश के हाथरस में गैंगरेप का शिकार हुई 19 वर्षीय दलित युवती की मंगलवार को मौत होने के बाद से ही पूरा देश आक्रोशित है। इसी बीच परिवार की गैरमौजूदगी में पुलिस द्वारा युवती का जबरन अंतिम संस्कार कर दिया गया, जिसपर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। इस मामले के सामने आने के बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पीड़िता के परिवार से मिलने हाथरस जा रहे थे। इस दौरान एक पुलिसवाले ने राहुल की कॉलर भी पकड़ी। धक्कामुक्की में राहुल जमीन पर गिर गए। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि राहुल के हाथ में चोट लगी है। यमुना एक्सप्रेस वे पर धक्कामुक्की, झड़प के बाद पुलिस ने राहुल और प्रियंका समेत कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में ले लिया। हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।

Created On :   1 Oct 2020 4:58 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story