संयुक्त आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी बीजेपी में हुए शामिल

Former Chief Minister of United Andhra Pradesh Kiran Kumar Reddy joins BJP
संयुक्त आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी बीजेपी में हुए शामिल
आंध्र प्रदेश संयुक्त आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी बीजेपी में हुए शामिल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। संयुक्त आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हो गए है। किरण ने बीजेपी में शामिल होने के बाद कहा कि उन्होंने राज्य के विकास के लिए यह कदम उठाया है। 

पूर्व मुख्यमंत्री रेड्डी ने बीजेपी में शामिल होने के बाद कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा कहा कि कांग्रेस आलाकमान के गलत फैसलों की वजह से राज्य दर राज्य पार्टी टूट रही, यह एक राज्य की बात नहीं। एक पुरानी कहानी है कि मेरा राजा बहुत बुद्धिमान है वह अपने आप नहीं सोचता और न ही किसी का सुझाव मानता है। आप सबको पता चल गया होगा कि मैं क्या कहना चाहता हूं।

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी यहीं नहीं रूके उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी लोगों के मत को नहीं समझ पा रही है। कांग्रेस पार्टी न तो विश्लेषण कर रही है कि गलती क्या है और न ही वे सही करना चाहते हैं। वह यही सोचने हैं कि मैं ही सही हूं और देश की जनता सहित बाकी सब गलत हैं। इसी विचारधारा कि वजह से मैंने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया।

Created On :   7 April 2023 7:03 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story