शराबबंदी को लेकर मध्यप्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने दिखाए तीखे तेवर

Former Madhya Pradesh Chief Minister Uma Bharti showed sharp attitude regarding prohibition of liquor
शराबबंदी को लेकर मध्यप्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने दिखाए तीखे तेवर
मध्यप्रदेश  शराबबंदी को लेकर मध्यप्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने दिखाए तीखे तेवर
हाईलाइट
  • 2024 के लोकसभा में प्रदेश से चुनाव लड़ सकती है।

डिजिटल डेस्क,भोपाल।  मध्यप्रदेश  पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के तेवर अचानक बदले हुए नजर आ रहे है।  उमा भारती ने  भोपाल के बीएचईएल इलाके के आजाद नगर की एक  शराब की दुकान में घुसकर पत्थर फेंककर बोतलें तोड़ी और शराब दुकान पर भी सवाल खडें किए। 

दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री ने शराब बंदी को लेकर सरकार को बीते साल चेतावनी दी थी, और  सरकार से कहा था कि वह 15 जनवरी 2022 तक शराबबंदी करवाएंगी, नहीं तो जरूरत पड़ने पर सड़क पर उतरेंगी। पूर्व सीएम की इस चेतावनी के बाद भी प्रदेश  सरकार ठस से मस नहीं हुई। इसके बाद अब उनके तेवर तीखे होते दिखाई पड़ रहे है। हालांकि राजनीतिक जानकार यह मान रहें है कि उमा भारती शराब बंदी के सहारे फिर से अपनी राजनैतिक जमीन तैयार कर रहीं है। माना यह जा रहा है कि उमा भारती राज्य में 2023 में होने वाले विधानसभा या 2024 के लोकसभा में प्रदेश से चुनाव लड़ सकती है। 

अपने लोगों को दिलाएंगी टिकिट
जानकारों का यह भी मानना है कि उमा भारती के समर्थकों को बीते विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने ज्यादा तरजीब नहीं दी थी। जिससे उमा भारती  नाराज थी । लेकिन इस बार वह अपने समर्थकों को विधानसभा में ज्यादा से ज्यादा टिकिट दिलाना चाहती है। 

2024 में लड़ सकती है लोकसभा चुनाव 
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती  2014 में उत्तरप्रदेश के झांसी लोकसभा सीट से सांसद चुनी गयी थी, और मोदी कैबिनेट में मंत्री बनाया गया था। 2019 में उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। लेकिन टाइम्स ऑफ इंडिया के माने तो 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव लड़ने का संकेत उमा भारती ने खुद ही दिया है। दरअसल  2019 में एक कार्यक्रम में उमा भारती  ने कहा था कि जब मैंने 2019 में लोकसभा चुनाव लड़ने से मना किया था, तभी यह भी कहा था कि मैं 2024 में चुनाव लडूंगी।  हालांकि उमाभारती कहां से चुनाव लड़ेगी,यह उन्होंने अभी तक स्पष्ट नहीं किया है।


 

Created On :   14 March 2022 9:40 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story