राजस्थान: गहलोत बोले- सरकार गिराने के लिए पायलट खुद ही किस्तों में कर रहे थे डील, हमारे पास पक्के सबूत 

Gehlot said - Pilots themselves were making deals in installments to bring down the government, we have firm evidence
राजस्थान: गहलोत बोले- सरकार गिराने के लिए पायलट खुद ही किस्तों में कर रहे थे डील, हमारे पास पक्के सबूत 
राजस्थान: गहलोत बोले- सरकार गिराने के लिए पायलट खुद ही किस्तों में कर रहे थे डील, हमारे पास पक्के सबूत 

डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान में कांग्रेस और सचिन पायलट के बीच चल रही खींचतान के बीच सीएम अशोक गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया है। बुधवार को गहलोत ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि हमारे यहां उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट खुद ही किस्तों में डील कर रहे थे। इसके हमारे पास पक्के सबूत हैं। कैसे उनके दलाल लोगों ने काम किया। पैसा ऑफर कर रहे थे पर कई लोगों ने लिया नहीं, वो प्रूफ भी मेरे पास है वो मेरे साथ बैठे लोग हैं।

उन्होंने कहा कि हमें विधायकों को एक होटल में 10 दिनों के लिए रखना पड़ा, अगर हमने ऐसा नहीं किया होता तो मानेसर में जो हो रहा था वो यहां हो सकता था। गहलोत ने कहा कि जो लोग सरकार गिराने के लिए षड्यंत्र में शामिल हैं, वही लोग सफाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे यहां उप-मुख्यमंत्री खुद ही डील कर रहे हैं। सरकार के खिलाफ षड्यंत्र में उप-मुख्यमंत्री खुले रूप से शामिल हैं।

हमारी बहुत रगड़ाई हुई, अगर इनकी होती तो अच्छे से काम करते
CM गहलोत ने कहा कि आज सीबीआई, इनकम टैक्स, ईडी का दुरुपयोग किया जा रहा है। हम तो तीसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं। 40 साल की राजनीति हो गई है। हमारी बहुत रगड़ाई हुई थी। 40 सालों तक जिन्होंने संघर्ष किया, वो आज मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और पार्टी के शीर्ष पर हैं। ये जो नई पीढ़ी आई है, हम उन्हें तैयार करते हैं। आने वाला कल उनका है। अगर इनकी और रगड़ाई हुई होती तो और अच्छे से काम करते।

राजस्थान सरकार गिराने की कोशिश में दिल्ली में बैठे लोग
मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि दिल्ली में बैठे कुछ लोग हमारी सरकार गिराने की साजिश कर रहे हैं। जैसा, उन्होंने कर्नाटक और मध्यप्रदेश में किया, वैसा ही वे राजस्थान में करना चाहते हैं। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में लोकतंत्र को खत्म करने वाले लोग बैठे हैं। उन्होंने जैसा अन्य राज्यों में किया है, वैसा ही राजस्थान में भी दोहराना चाहते हैं।  

विधायकों को पैसों का लालच दिया गया
सीएम ने कहा कि हमारे विधायकों को पैसे का लालच दिया गया, ताकि वे उनकी पार्टी में शामिल हो जाएं और हमारी सरकार गिर जाए। उनके पास धन-बल की कमी नहीं है। उन्होंने यह साफ शब्दों में कह दिया कि जो हमारे साथ नहीं है वो पैसे ले चुका है। गहलोत ने कहा कि हमारे कुछ साथी भाजपा के जाल में फंस गए। उन्हें पैसे का लालच दिया गया। उन्होंने कहा कि राजनीति में खरीद फरोख्त ठीक नहीं है। ये लोकतंत्र के लिए खतरा है। 

 

Created On :   15 July 2020 12:54 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story