मुंबई कांग्रेस प्रमुख ने साधा सचिन पर निशाना, पूछा- क्या आप बीजेपी के भारत रत्न हैं?

He should avoid political confrontation says Mumbai Congress chief on Sachin Tendulkars tweet
मुंबई कांग्रेस प्रमुख ने साधा सचिन पर निशाना, पूछा- क्या आप बीजेपी के भारत रत्न हैं?
मुंबई कांग्रेस प्रमुख ने साधा सचिन पर निशाना, पूछा- क्या आप बीजेपी के भारत रत्न हैं?

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई कांग्रेस के प्रमुख भाई जगताप ने पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के ट्वीट पर सवाल खड़े किए हैं। जगताप ने कहा कि भारत रत्न एक बहुत बड़ा सम्मान है। हमें उस पर गर्व है। किसानों के विरोध में ट्वीट करने वाले लोग भारत रत्न के कद में नहीं हैं। हमारे भारत रत्न ने ट्वीट किया। उन्हें राजनीतिक टकराव से बचना चाहिए। क्या वो बीजेपी के भारत रत्न हैं? 

जगताप ने अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार और अनुपम खेर जैसे बॉलीवुड अभिनेताओं को भी घेरा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पेट्रोल के दाम में हो रही बेतहाशा बढ़ोतरी पर किसी ने ट्वीट नहीं किया। जगताप ने कहा कि सदी के महानायक ने 2013 में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर ट्वीट किया, जब कीमत 63 रुपये प्रति लीटर थी। अब वो ट्वीट क्यों नहीं कर रहे हैं? 

बता दें कि भारत में चल रहे किसान आंदोलन के मसले पर एक के बाद एक इंटरनेशनल सेलिब्रिटीज के बयान सामने आ रहे थे। ऐसे में भारतीय कप्तान विराट कोहली, पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, अनिल कुंबले और बॉलीवुड के कई सितारों ने रिएक्ट किया था। भारतीय हस्तियों ने इंटरनेशनल सेलिब्रिट्रीज पर पलटवार करते हुए सभी से एकजुट होने अपील की थी। अपने ट्वीट के साथ इन हस्तियों ने विदेश मंत्रालय की ओर से शुरू किए गए हैशटैग #IndiaTogether का भी उपयोग किया था।

सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट कर लिखा था, भारत की संप्रभुता से समझौता नहीं किया जा सकता है। बाहरी ताकतें दर्शक हो सकती हैं लेकिन प्रतिभागी नहीं। भारतीय लोग भारत को जानते हैं और उन्हें ही भारत के लिए फैसला लेना चाहिए। आइए एक राष्ट्र के रूप में एकजुट रहें। 

Created On :   10 Feb 2021 7:40 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story