बिहार विधानसभा चुनाव 2025: जानिए एनडीए नेताओं ने इंडिया की वोटर अधिकार यात्रा के आखिरी दिन क्या कहा?

जानिए एनडीए नेताओं ने इंडिया की वोटर अधिकार यात्रा के आखिरी दिन क्या कहा?
  • मंत्री ओ.पी. राजभर ने कहा वोट चोरी की शुरुआत कांग्रेस ने की
  • यात्रा के कारण INDI गठबंधन का सूपड़ा साफ हो जाएगा-गिरिराज सिंह
  • कांग्रेस पार्टी और महागठबंधन को लोगों से माफी मांगनी चाहिए- डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नेता तरुण चुघ ने मतदाता अधिकार यात्रा के आखिरी दिन कहा घुसपैठिया बचाओ यात्रा में प्रधानमंत्री मोदी और उनकी माता को अपशब्द कहे गए। अमानवीय व्यवहार किया गया। ये यात्रा कुल मिलाकर टाय-टाय फिश है। इस यात्रा से बिहार और देश की जनता पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायवाल ने 'मतदाता अधिकार यात्रा' पर कहा बिहार के मतदाताओं का इस यात्रा से कोई मतलब नहीं है। INDI गठबंधन के कार्यकर्ता सड़कों पर आए और उन्होंने अपने नेताओं का स्वागत किया। लेकिन जिस तरीके से INDI गठबंधन के मंच से प्रधानमंत्री मोदी की स्वर्गीय माताजी को अपशब्द कहने का काम किया गया, INDI गठबंधन के नेता इस बात का पहले जवाब दें कि क्या मंच और सत्ता के लिए उनमें इतनी बेचैनी हो गई है कि वे किसी दिवंगत मां के बारे में ऐसा कहेंगे?

मतदाता अधिकार यात्रा पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओ.पी. राजभर ने कहा वोट चोरी की शुरुआत कांग्रेस ने किया। आज़ादी के बाद 14 लोगों का चयन हुआ कि प्रधानमंत्री का नाम ये तय करेंगे। एक वोट कांग्रेस को मिली और 11 वोट सरदार वल्लभ भाई पटेल को मिली। लेकिन एक वोट पाने वाला प्रधानमंत्री बना। डॉ. भीमराव अंबेडकर जब महाराष्ट्र चुनाव लड़ रहे थे तब उनके साथ 18 हज़ार वोट की चोरी हुई। रामपुर में हारे हुए प्रत्याशी को जिताने का काम कांग्रेस ने किया। वोट चोरी करने वाले लोग ड्रामा कर रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने INDIA गठबंधन की 'मतदाता अधिकार यात्रा' पर कहा बिहार में इस यात्रा के कारण INDI गठबंधन का सूपड़ा साफ हो जाएगा। ऐसे इसलिए क्योंकि उनकी यात्रा में तमाम लोग शामिल हुए उनमें एक खास वर्ग के लोग ज्यादा थे। वे(INDIA गठबंधन) रेवंत रेड्डी को वहां लेकर गए, जिन्होंने बिहार को अपमानित किया था। वे वहां एम.के. स्टालिन को ले गए, जिन्होंने बिहारियों को अपशब्द कहे थे। क्या बिहार यह अपमान बर्दाश्त करेगा? तेजस्वी यादव को इसका नुकसान होगा और इनका सफाया हा जाएगा. पीएम मोदी की मां को अपशब्द कहे गए हैं, बिहार के लोगों ने इसे नकार दिया है।

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मतदाता अधिकार यात्रा' पर कहा कांग्रेस पार्टी और महागठबंधन को देश के लोगों को बताना चाहिए और उनसे माफी भी मांगनी चाहिए कि इस देश में लगभग 100 सरकारों को कांग्रेस पार्टी ने बर्खास्त किया, जे.पी. आंदोलन के तहत देश के सभी बड़े नेताओं को जेल में बंद किया कांग्रेस पार्टी ने, लोकतंत्र का हत्यारा कौन है, यह पूरा देश जानता है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 11 साल से सरकार चल रही है, पूरे देश में लोकतंत्र स्थापित है, जनता की सरकार है और जनता की भलाई के लिए काम किया जा रहा है।जनता के साथ नीतीश कुमार और पीएम मोदी लगातार न्याय कर रहे हैं, मैं महागठबंधन के लोगों से पूछना चाहता हूं कि आप लोगों ने जो 'गाली-गलौज' यात्रा शुरू की है, इस पर आप माफी मांगेंगे क्या? नहीं तो आपको परिणाम भुगतने पड़ेंगे।

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विपक्ष की 'मतदाता अधिकार यात्रा' पर कहा लोकतंत्र की डकैती करने वाले, जंगलराज के युवराज, दोनों(राहुल गांधी और तेजस्वी यादव) का जन्म सोने की चम्मच के साथ हुआ है जो राजनीति को अपनी जागीर समझते हैं। लेकिन यह लोकतंत्र की धरती है, बिहार की जनता जवाब देगी.. बिहारियों के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने वाले लोगों को यहां लाकर सम्मानित किया गया है, लोग इसका जवाब देंगे।

Created On :   1 Sept 2025 4:53 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story