राहुल की पैदल यात्रा के सौ दिन पूरे, सौ दिनों में न दिखी थकान न लगी ठंड, कभी दौड़ कभी वर्जिश देखिए राहुल की यात्रा में बिखरे कितने रंग?

राहुल की पैदल यात्रा के सौ दिन पूरे, सौ दिनों में न दिखी थकान न लगी ठंड, कभी दौड़ कभी वर्जिश देखिए राहुल की यात्रा में बिखरे कितने रंग?
भारत जोड़ो यात्रा राहुल की पैदल यात्रा के सौ दिन पूरे, सौ दिनों में न दिखी थकान न लगी ठंड, कभी दौड़ कभी वर्जिश देखिए राहुल की यात्रा में बिखरे कितने रंग?

डिजिटल डेस्क,दिल्ली,राजा वर्मा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में 7 सितंबर को कन्याकुमारी से प्रारंभ हुई भारत जोड़ो यात्रा के 100 पूरे होने वाले हैं। इस मौके पर कांग्रेस शुक्रवार को जयपुर में एक संगीत कार्यक्रम आयोजित करने वाली है जिसमें बॉलीवुड गायिका सुनिधि चौहान प्रस्तुति देगीं। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश के अनुसार इस आयोजन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अन्य नेता शामिल होगें। 16 दिसंबर को यात्रा को 100 दिन पूरे हो रहे हैं।  

स्थापना के बाद से अबतक के सबसे बुरे दौर से गुजर रही कांग्रेस पार्टी को फिर से सत्ता में लाने और कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए पार्टी ने भारत जोड़ो यात्रा करने का फैसला लिया है। इस यात्रा को लेकर बीजेपी और कांग्रेस में सियासी जंग भी देखने को मिल रही है। लेकिन इस यात्रा के प्रारंभ होने के बाद से अब तक राहुल गांधी के व्यक्तित्व के कई रंग दिखाई दिए। यात्रा के दौरान राहुल गांधी कहीं पर युवाओं के साथ फुटबॉल और क्रिकेट खेलते, सड़क पर दौड़ लगाते, किसानों की समस्याओं को लेकर बात करते, तो वहीं छोटे बच्चों को दुलार करते दिखाई दिए। यात्रा अपने 100 पूर्ण करने जा रही है। हम आपको यात्रा के दौरान ली गई उन तस्वीरों को दिखाने की कोशिश करेंगे  जिसने लोगों का ही नहीं बल्कि मीडिया का भी ध्यान खींचा और जिसकी वजह से राहुल गांधी चर्चा में रहे। 


यात्रा के प्रारंभ होने के बाद रोजाना वीडियो और फोटो सामने आते रहे हैं लेकिन यात्रा प्रारंभ होने के कुछ दिनों बाद ही एक फोटो सामने आई जिसमें राहुल गांधी यात्रा के दौरान एक छोटी सी बच्ची को चप्पल पहनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनकी इस तस्वीर के सामने आने के बाद से ही यह फोटो वायरल हो गया था। 
 

                                                                                               
कर्नाटक और तेलंगाना में राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ दौड़ लगाया साथ ही पुशअप लगाकर अपनी फिटनेस भी साबित किया। 
                                                                 

भारत जोड़ो यात्रा जब केरल में चल रही थी उस समय भारी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हो रहे थे जगह -जगह पर बच्चे और बुजर्ग उनसे मिलने के लिए खड़े रहते थे। इस दौरान एक समय ऐसा भी आया जब राहुल गांधी बच्चों के साथ फुटबॉल खेलते नजर आए। 
                                                            

यात्रा जब कर्नाटक के मांड्या जिलें में थी उस दौरान सोनिया गांधी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं। सोनिया गांधी के शामिल होने पर राहुल गांधी भी काफी उत्साहित दिखाई दिए। इस दौरान जब  सोनिया गांधी के जूते के फीते खुल गए थे तो राहुल गांधी ने तुंरत ही अपनी मां के जूते के फीते को बांधा।  इसके बाद से ही उनकी यह तस्वीर काफी वायरल हुई थी। 
 

                                                        

                                                                   


यात्रा में एक मौका ऐसा भी आया जब राहुल गांधी को ढ़ोल बजाते हुए देखा गया। तेलंगाना में जब लोक कलाकार भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए और कला का प्रदर्शन कर रहे थे उसी दौरान राहुल ने कलाकारों के ढ़ोल को अपने पास लिया और थाप देते नजर आए। 
 

                                                                

 

भारत जोड़ो यात्रा ने तेलंगाना के बाद यात्रा महाराष्ट्र में प्रवेश किया जिसमें राहुल गांधी के साथ हजारों कार्यकर्ता हाथों में मशाल लिए हुए मौजूद थे । राज्य में पंहुचते ही राहुल गांधी ने छत्रपति शिवाजी महाराज,महात्मा फुले, डॉ.बाबा साहेब आंबेडकर, देवी अहिल्या बाई होलकर की प्रतिमाओं में माल्यार्पण किया । इस दौरान राहुल गांधी की एक फोटो काफी सुर्खियों में रही जिसमें वह छत्रपति शिवाजी महाराज के सामने हाथ जोडकर खड़े दिखाई दे रहे हैं।   

                                                                                                                


यात्रा में प्रिंयका गांधी पति रॉबर्ट वाड्रा और बेटे रेहान के साथ हुई शामिल। मध्यप्रदेश में यात्रा के दूसरे दिन खंडवा में राहुल गांधी के साथ उनकी बहन  प्रियंका गांधी भी साथ देती नजर आई थी। इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ उनके पति रॉबर्ट वाड्रा और बेटा रेहान को भी पैदल चलते दिखाई दिए थे। प्रियंका के यात्रा में शामिल होने के बाद कांग्रेस के उत्साहित कार्यकर्ता भाई-बहन के समर्थन में नारेबाजी करते हुए उनके करीब आने की बार-बार कोशिश करते दिखाई दिए थे। 

                                                                

 

मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया। इसी वजह से यहां पर यात्रा में भारी भीड़ देखी गई। राहुल गांधी ने यात्रा के दौरान यहां पर सात दिनें के अंदर ही दो  ज्योतिर्लिंगों का दर्शन किया। पहले खंडवा जिले के प्रसिद्ध ओंकालेश्वर मंदिर पंहुचे। फिर यात्रा के उज्जैन पंहुचने पर राहुल गांधी महाकालेश्व मंदिर भी पंहुचे। दोनों ही जगहों की उनकी तस्वीरें चर्चा में रही।   


                                                                   


राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अलग-अलग राज्यों से होकर मध्यप्रदेश के  बाद राजस्थान पंहुची। राज्य में यात्रा के प्रवेश करने से पहले भव्य स्वागत किया गया था। यहां पर आने के बाद एक दिलचस्प तस्वीर सामने आई जिसमें एक मंच पर राहुल गांधी, सीएम अशोक गहलोत, सचिन पायलट और कमलनाथ साथ नजर आए। इतना ही नहीं सभी साथ में ड़ांस करते नजर आए। 

 

राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा के 11वें दिन कई तस्वीरें सामने आई जिसे  काफी सराहा गया। राहुल गांधी ने यात्रा के दौरान महिला सफाई कर्मचारियों के साथ ही काम पर  जाती महिलाओं से भी मुलाकात की और तस्वीरें खिंचवाई।  

                                                              

Created On :   15 Dec 2022 1:37 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story