सेवा दल की ओर से साबरमती से निकली आजादी गौरव यात्रा में कांग्रेस अध्यक्ष समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद

सेवा दल की ओर से साबरमती से निकली आजादी गौरव यात्रा में कांग्रेस अध्यक्ष समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद
नई दिल्ली सेवा दल की ओर से साबरमती से निकली आजादी गौरव यात्रा में कांग्रेस अध्यक्ष समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद
हाईलाइट
  • सेवादल की आजादी गौरव यात्रा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूरे देश में आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में कांग्रेस के सामाजिक संगठन सेवादल की ओर आजादी गौरव यात्रा निकाली गई। जिसका समापन आज नई दिल्ली में हुआ। देश के अलग अलग हिस्सों से 1300 किलोमीटर से होकर आई इस गौरव यात्रा के समापन में आज कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष सोनिया गाँधी भी शामिल हुई। 

सेवा दल की ओर से निकाली गई इस यात्रा से  देश में एकता और भाईचारे का संदेश दिया  है। मिली जानकारी के मुताबिक इस यात्रा में बड़े बुजुर्ग बच्चे युवा सभी शामिल हुए। इस यात्रा में 84 साल के बुजुर्ग से लेकर 10 साल के बच्चे के  शामिल होने की खबर है।

 

आपको बता दें इससे पहले कांग्रेस की तरफ से गांधी संदेश यात्रा निकाली गई। कांग्रेस और उसके सामाजिक संगठन सेवादल की ओर से निकाली यात्राओं का एक ही उद्देश्य है कि देशवासियों को भारत के दिल में बसे गौरवशाली इतिहास से अवगत कराना है। कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी के अनुसार राष्ट्र में बिगड़ रहे सामाजिक सौहार्द के बीच में एक बार फिर समाज के विभिन्न वर्गों के बीच उपज रही वैमनस्ता को खत्म कर उन्हें जोड़ने का काम किया जाए। इस यात्रा के जरिये नफरत के खिलाफ संदेश दिया गया है।

Created On :   1 Jun 2022 5:04 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story