भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी और सरकार पर लगाए कई आरोप, कहा- कोरोना के बहाने यात्रा को रोकना चाहती है सरकार 

भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी और सरकार पर लगाए कई आरोप, कहा- कोरोना के बहाने यात्रा को रोकना चाहती है सरकार 
दिल्ली भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी और सरकार पर लगाए कई आरोप, कहा- कोरोना के बहाने यात्रा को रोकना चाहती है सरकार 

डिजिटल डेस्क,दिल्ली। चीन पर तेजी से बढ़ रहे कोरोना केसों को देखते हुए दुनिया भर के देश अलर्ट हो गए हैं। केंद्र सरकार ने भी बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्यों के साथ मीटिंग की है और एडवायजरी भी जारी की है। इसी बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने राहुल गांधी को एक पत्र लिखा था जिसमें उन्होंने राहुल गांधी से भारत जोड़ो यात्रा को स्थगित किए जाने की बात कही थी। जिसके बाद से भी कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर कई सवाल उठाए थे और हुआ यह की इस मामले में  बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टी के नेता आमने सामने आ गए हैं। शनिवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भारत जोड़ो यात्रा में कहा कि कोरोना कहीं नही है।  

खड़गे ने आगे कहा कि कोई मास्क नहीं पहनहता, कोरोना कहीं नही है, किसो को कुछ नहीं हुआ है। कोरोना हो या कुछ भी हो हम चलते जाएंगे। इसके साथ ही सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि सरकार जाति और धर्म के नाम पर हमको बांट रही है, लोगों से बोलने की स्वतंत्रता छीन रही है। अच्छे विचारों के लोगों को डराया जा रहा है।  

भारत जोड़ो यात्रा से डर गयी बीजेपी 
कांग्रेस अध्यक्ष ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी भारत जोड़ो यात्रा से डर गयी है। इसलिए कोरोना का बहाना लेकर आई है। 

पीएम मोदी पर लगाए आरोप 
मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने उन्होंने शादी में मास्क नहीं लगाया था, लेकिन वह संसद में मास्क लगाकर आये। खडगे ने आगे कहा कि यह सब कुछ लोगों में कोरोना को लेकर डर फैलाने और भारत जोड़ो यात्रा को असफल करने के लिए किए जा रहा है। 

चर्चा से भाग रही सरकार 
 कांग्रेस अध्यक्ष ने इस दौरान भारत-चीन सीमा विवाद के लेकर कहा कि मोदी सरकार इस मासले पर चर्चा करने से भाग रही है। यही नहीं उन्होंने आगे कहा कि चीन हमपर हमला कर रहा है, उस पर राहुल गांधी आवाज उठा रहे हैं।

बता दें राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा में शनिवार को एक्टर कमल हासन भी  शामिल हुए। यात्रा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आगे बढ़ रही है। 


 

Created On :   24 Dec 2022 3:47 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story