राजीव गांधी की जयंती मौके पर भारतीय युवा कांग्रेस ने राजीव एक संकल्प कार्यक्रम का किया आयोजन

Indian Youth Congress organized Rajiv Ek Sankalp program on the birth anniversary of Rajiv Gandhi
राजीव गांधी की जयंती मौके पर भारतीय युवा कांग्रेस ने राजीव एक संकल्प कार्यक्रम का किया आयोजन
नई दिल्ली राजीव गांधी की जयंती मौके पर भारतीय युवा कांग्रेस ने राजीव एक संकल्प कार्यक्रम का किया आयोजन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय युवा कांग्रेस ने शनिवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के मौके पर दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में राजीव एक संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया। साथ ही रक्तदान शिविर, राजीव गांधी के जीवन पर आधारित एक चित्र प्रदर्शनी और कोरोना काल में बेहतरीन कार्य करने वाले देश के 75 युवाओं को सम्मानित किया। इसके अलावा वंचित, विकलांग और जरूरतमंद 250 महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित की गई, प्रतिभावान छात्र-छात्राओं ने नृत्य कला के माध्यम से देशभक्ति की अलख जगाई गई।

इस मौके पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने कहा कि, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी भारत के लाल थे, अपने दृढ़ इरादो से उन्होंने भारत मां का मान बढ़ाया। राजीव जी सदैव जिंदा रहेंगे इस देश के विकास में, प्रगति में, एकता में, अखंडता में और हम सभी के दिलों में। राजीव गांधी आधुनिक भारत के वास्तुकार थे, जिन्होंने भारत को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम किया, उनकी दूरदर्शिता का फायदा देश आज भी उठा रहा है। उन ही की दूरदर्शिता ने ही भारत को मजबूत, आधुनिक राष्ट्रों की श्रेणी में खड़ा किया है।

इस कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी कोषाध्यक्ष पवन बंसल ने कहा कि, राजीव गांधी के नेतृत्व में भारत ने विकास के आयाम को छुआ था। उन्होंने देश के हर वर्ग के उत्थान की तरफ ध्यान देकर उन्हें मजबूत करने का काम किया। उन्होंने शांति स्थापना के जरिए देश में विकास का मार्ग प्रशस्त किया, 40 वर्ष की उम्र में प्रधानमंत्री बनने वाले राजीव गांधी ने आधुनिक भारत की नींव रखने की दिशा में काम किया।

 

(आईएएनएस)

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ bhaskarhindi.com की टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Created On :   20 Aug 2022 1:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story