जदयू अध्यक्ष ने बनाई नई टीम, के सी त्यागी फिर बने प्रधान सचिव

JDU President formed new team, KC Tyagi again become Principal Secretary
जदयू अध्यक्ष ने बनाई नई टीम, के सी त्यागी फिर बने प्रधान सचिव
बिहार जदयू अध्यक्ष ने बनाई नई टीम, के सी त्यागी फिर बने प्रधान सचिव
हाईलाइट
  • जदयू अध्यक्ष ने बनाई नई टीम
  • के सी त्यागी फिर बने प्रधान सचिव

डिजिटल डेस्क, पटना। जनता दल (युनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने मंगलवार को अपनी नई टीम की घोषणा कर दी। इस टीम में कई पुराने लोगों को जगह दी गई, जबकि कुछ नए चेहरों को भी शामिल किया गया है। अध्यक्ष सिंह ने अपनी नई टीम में एक प्रधान महासचिव, एक संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष, एक कोषाध्यक्ष, नौ महासचिव और पांच सचिव को शामिल किया है। इस टीम में हालांकि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री आर सी पी सिंह का नाम नहीं है।

सिंह की टीम में पार्टी के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विश्वासपात्र माने जाने वाले के सी त्यागी को फिर से राष्ट्रीय प्रधान महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा को संसदीय दल के अध्यक्ष बनाया गया है। टीम में गोपालगंज के सांसद डा. आलोक कुमार सुमन को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

अपनी 18 सदस्यीय टीम में सिंह ने सांसद रामनाथ ठाकुर, मोहम्मद अली अशरफ फातमी, पूर्व विधायक रामसेवक सिंह, बिहार के मंत्री संजय कुमार झा, विधान पार्षद गुलाम रसूल बलियावी, आफाक अहमद खान, प्रवीण सिंह, विधान पार्षद कमरे आलम तथा हर्षवर्धन सिंह को महासचिव बनाया गया है।

इसके अलावा सांसद रामप्रीत मंडल, विद्यासागर निषाद , रविंद्र प्रसाद सिंह, राज सिंह मान और राजीव रंजन प्रसाद को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। इस टीम में कई चेहरे पुराने हैं जबकि कई नए चेहरों को जगह दी गई है। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री बनने के बाद आर सी पी सिंह ने अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी छोड़ दी थी तब ललन सिंह को अध्यक्ष बनाया गया था।

 

(आईएएनएस)

Created On :   28 Sep 2021 3:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story