- लॉकडाउन से अनलॉक तक, लोगों के जीवन स्तर में आई गिरावट: सर्वे
- दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए देशभर में कोविड-19 वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ किया।
- मैं TMC के साथ हूं। यही समय है, जिनको TMC से प्यार है, वो TMC के साथ रहेंगे: TMC नेता शताब्दी रॉय
- भारत में पिछले 24 घंटे में #COVID19 के 15,158 नए मामले सामने आए। 175 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,52,093 हो गई है।
- इंडोनेशिया में कम से कम 42 लोगों की मौत, भूकंप ने घरों और इमारतों को किया क्षतिग्रस्त
कोविड-19 : हर्षवर्धन और अश्विनी चौबे ने महाराष्ट्र की स्थिति की समीक्षा की

हाईलाइट
- कोविड-19 : हर्षवर्धन और अश्विनी चौबे ने महाराष्ट्र की स्थिति की समीक्षा की
नई दिल्ली , 11 जून (आइएएनएस)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय लगातार राज्य सरकारों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ संपर्क में है। इसी कड़ी में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये गुरुवार को बातचीत की और राज्य की मौजूदा स्थिति की जानकारी ली।
इस बाबत स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि केंद्र सरकार राज्यों को हर संभव मदद उपलब्ध करा रही है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन और मैं नियमित अंतराल पर राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों से बातचीत कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।
चौबे ने कहा, कोरोना से घबराने की जरूरत नहीं है। दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले भारत का रिकवरी रेट काफी बेहतर है। जो कोरोना पॉजिटिव है, वे तेजी से ठीक हो रहे हैं। आज देश का रिकवरी रेट 49.21 प्रतिशत है। अब देश में रिकवर हो चुके लोगों की संख्या सक्रिय मामलों की संख्या से ज्यादा है। 11 जून तक हमारे देश में 1,41,028 लोग रिकवर हो चुके हैं। यह सब हमारे डॉक्टर्स सहित कोरोना वारियर्स के साथ सभी के अथक परिश्रम व देशवासियों के अभूतपूर्व सहयोग और जज्बे से संभव हुआ है।
उन्होंने कहा कि आगे भी सभी को केंद्र और राज्य सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करना है। अनिवार्य रूप से मास्क लगाना है। उचित दूरी रखनी है। हाथों को निरंतर धोते रहना है।
इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वे और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन कोरोना वारियर्स से लगातार बातचीत कर उनका हौसला बढ़ा रहे हैं। कोरोना से ठीक हो रहे मरीजों और उनके परिजनों बातचीत कर उनका हौसला बढ़ा रहे हैं।
गौरतलब है कि इसी कड़ी में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री चौबे ने गुरुवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल और देश के जाने माने यूरोलॉजिस्ट और एचओडी, यूरोलॉजी डॉ. राजीव सूद से बातचीत की और उनका हालचाल जाना। ध्यान रहे कि डॉक्टर सूद कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। इनके साथ परिवार के अन्य चार सदस्य भी पॉजिटिव हो गए थे।
कमेंट करें
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।