पंजाब के कई जिलों में लॉकडाउन के आदेश

Lockdown orders in many districts of Punjab
पंजाब के कई जिलों में लॉकडाउन के आदेश
पंजाब के कई जिलों में लॉकडाउन के आदेश
हाईलाइट
  • पंजाब के कई जिलों में लॉकडाउन के आदेश

चंडीगढ़, 22 मार्च (आईएएनएस)। पंजाब प्रशासन ने कोरोनावायरस संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के चलते कुछ दिनों के लिए राज्य के कई जिलों को पूरी तरह से लॉकडाउन करने का आदेश दिया है। अधिकारियों ने रविवार को इस बात की जानकारी दी।

जालंधर, पटियाला, होशियारपुर, कपूरथला, भटिंडा और नवांशहर जिले इसमें शामिल हैं। यहां से सबसे अधिक संक्रमण के मामले सामने आए हैं।

उपायुक्त वरिंदर कुमार शर्मा ने घोषणा करते हुए कहा कि जालंधर जिले में लॉकडाउन 25 मार्च की मध्यरात्रि तक जारी रहेगा।

परिवार के केवल एक व्यक्ति को जरूरी कार्यों के लिए बाहर जाने की अनुमति होगी। आवश्यक चीजें बेचने वाली दुकानों को छोड़कर सब बंद हो जाएंगे।

पटियाला में पूरी तरह से लॉकडाउन 24 मार्च तक, जबकि भटिंडा में 27 मार्च तक लागू रहेगा।

नवांशहर और होशियारपुर जिलों में सभी प्रतिष्ठानों को 25 मार्च की मध्यरात्रि तक बंद कर दिया गया है, जबकि कपूरथला जिले में सोमवार से एहतियात के तौर पर यह लागू रहेगा।

मुख्य सचिव करण अवतार सिंह ने जिला नियंत्रण कक्षों को मजबूत करने पर जोर दिया ताकि यहां आठ घंटे की दो शिफ्ट में रोज सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक काम किया जा सके।

उन्होंने इस उद्देश्य के लिए पुलिस नियंत्रण कक्ष का उपयोग करने का सुझाव दिया है।

Created On :   22 March 2020 6:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story