पीएम मोदी की मां के निधन पर नीतीश, तेजस्वी ने जताया दुख

Nitish, Tejashwi expressed grief over the death of PM Modis mother
पीएम मोदी की मां के निधन पर नीतीश, तेजस्वी ने जताया दुख
बिहार सियासत पीएम मोदी की मां के निधन पर नीतीश, तेजस्वी ने जताया दुख

डिजिटल डेस्क, पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर बिहार के नेताओं ने भी शोक संवेदना व्यक्त की है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने हीराबेन मोदी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री की मां हीरा बेन के निधन को दु:खद दुखद बताते हुए अपने शोक संदेश में कहा कि मां का निधन असहनीय और अपूरणीय क्षति होता है। मां का स्थान दुनिया में कोई नहीं ले सकता।

नीतीश ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा प्रधानमंत्री एवं उनके परिजनों को दु:ख की इस घड़ी में धैर्य रखने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी प्रधानमंत्री की माता हीरा बेन के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिये ईश्वर से प्राथना की। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भी हीरा बेन के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने भी हीराबेन के निधन पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि हीराबेन मोदी का निधन दुखद है। मां का स्थान कोई नहीं ले सकता है। ईश्वर उन्हें अपने चरणों मे स्थान दें, एवं परिवार को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें। भाजपा के प्रवक्ता और पूर्व विधायक मनोज शर्मा ने हीराबेन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें। उन्होंने आगे कहा कि उस मां को नमन जिसने नरेंद्र मोदी जैसे पुत्र को जन्म दिया।

(आईएएनएस)

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ bhaskarhindi.com की टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Created On :   30 Dec 2022 6:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story