पेट्रोल, डीजल की बढ़ी कीमतों पर नीतीश का बयान, इसमें हमलोग क्या कर सकते हैं?

Nitishs statement on the increased prices of petrol, diesel, what can we do in this?
पेट्रोल, डीजल की बढ़ी कीमतों पर नीतीश का बयान, इसमें हमलोग क्या कर सकते हैं?
बिहार पेट्रोल, डीजल की बढ़ी कीमतों पर नीतीश का बयान, इसमें हमलोग क्या कर सकते हैं?

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर पल्ला झाड़ते हुए कहा कि इसमें हमलोग क्या कर सकते हैं। यह तो पूरे देश की बात है। यह केवल यहां की बात नहीं है। पटना में जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम के बाद पत्रकारों द्वारा पेट्रोल, डीजल में लगातार हो रही मूल्य वृद्धि तथा महंगाई को लेकर पूछ गए प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा, यह केवल यहां की बात नहीं है पूरे देश की बात है। यहां के बारे में कोई बात हो तब न। जो भी पर्व त्योहार है तो वह तो लोग मनाते ही हैं। एक अलग विषय है। सीमित जगह पर कोई बात होती तो बात थी, लेकिन यह तो पूरे देश की बात है। नीतीश ने आगे कहा, रोज अखबार में खबर आती है। कभी रुकता है, फिर बढ़ता है। अलग-अलग जगह की अलग-अलग कीमत है। यह कोई नई बात नहीं है। यह तो पहले से ही हो रही है। कहां कितनी कीमत होती राज्य के चलते नहीं है। यह कोई नई चीज नहीं है।

इधर, उपचुनाव को लेकर मंगलवार को मतगणना के संबंध में पूछे जाने पर नीतीश कुमार ने कहा कि जनता मालिक है। उनको फैसला लेना है। जो भी परिणाम होगा, जनता मालिक है। यह काम चुनाव आयोग का है। विपक्षी नेताओं द्वारा लगातार निशाना साधे जाने पर उन्होंने कहा कि हम पर अनाप शनाप बोलने से पब्लिसिटी मिलती है, इसलिए बोलते रहता है, उस पर हम ध्यान नहीं देते। इसका कोई मतलब नहीं निकलता। हम पर अनाप शनाप बोलने पर पब्लिसिटी मिलती है। उल्लेखनीय है कि कुशेश्वरस्थान और तारापुर विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव में मंगलवार को वोटों की गिनती होनी है।

(आईएएनएस)

Created On :   1 Nov 2021 1:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story