जगन के शासन में कोई निर्माण नहीं, सिर्फ तबाही हुई: नायडू

No construction, only destruction under Jagans rule: Naidu
जगन के शासन में कोई निर्माण नहीं, सिर्फ तबाही हुई: नायडू
आंध्रप्रदेश जगन के शासन में कोई निर्माण नहीं, सिर्फ तबाही हुई: नायडू

डिजिटल डेस्क, अमरावती। आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने जगन मोहन रेड्डी के तीन साल के शासनकाल को तबाही और विध्वंस का शासन करार दिया। तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख नायडू ने मीटिंग हॉल के पाा निर्मित प्रजा वेदिका के ध्वस्त किए जाने के तीन साल पूरे होने के अवसर पर शनिवार को कहा कि सत्ता पर काबिज होने के तत्काल बाद जगन रेड्डी ने इसे ध्वस्त करके राज्य में भविष्य में होने वाले विध्वंस की ओर इशारा कर दिया था।

नायडू ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद पहला विध्वंस जगन रेड्डी ने प्रजा वेदिका का ही किया था। यह तत्कालीन मुख्यमंत्री नायडू के आवास के पास निर्मित था।उन्होंने कहा कि जगन रेड्डी ने स्पष्ट संदेश दे दिया था कि वे जनता के करोड़ों रुपये से निर्मित संपत्ति को कैसे खाक में मिलाएंगे। गत तीन साल में सिर्फ विध्वंस हुआ है, यहां कोई निर्माण कार्य नहीं हुआ है।

नायडू ने आरोप लगाया कि जगन रेड्डी ने गत तीन साल में कोई भी परियोजना विकसित नहीं की और न ही कोई इमारत बनाई। जगन रेड्डी उन्हीं इमारतों से अपना शासन चला रहे हैं, जो तेदेपा सरकार ने बनवाई थीं। इससे पता चलता है कि जगन रेड्डी कुछ भी करने लायक नहीं हैं और कम से कम उन्हें अब पता चलेगा कि विध्वंस से मुश्किल निर्माण है।

 

 

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ bhaskarhindi.com की टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Created On :   25 Jun 2022 11:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story