राहुल बजाज के निधन पर दिल्ली के मुख्यमंत्री ने जताया शोक, बोले, देश की प्रगति में उनका रहा बड़ा योगदान

राहुल बजाज के निधन पर दिल्ली के मुख्यमंत्री ने जताया शोक, बोले, देश की प्रगति में उनका रहा बड़ा योगदान
नई दिल्ली राहुल बजाज के निधन पर दिल्ली के मुख्यमंत्री ने जताया शोक, बोले, देश की प्रगति में उनका रहा बड़ा योगदान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बजाज मोटर्स के संस्थापक राहुल बजाज का शनिवार को 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्हें सरकार ने 2001 में पद्म भूषण से सम्मानित भी किया था। उनके निधन के बाद राजनेताओं से लेकर कलाकारों तक ने शोक जताया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनके निधन पर श्रद्धांजलि दी। वह लंबे वक्त से कैंसर से पीड़ित थे और जिंदगी की जंग लड़ रहे थे। करीब महीने भर पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था।

अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि, देश के मशहूर उद्योगपति राहुल बजाज जी के निधन की बेहद दुखद खबर मिली। आर्थिक मोर्चे पर देश की प्रगति में उनका बड़ा योगदान रहा। बुलंद भारत की बुलंद आवाज हर घर का हिस्सा बनी। ऐसी महान शख्सियत को मेरी भावपूर्ण श्रद्धांजलि। प्रभु दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें।

दरअसल बजाज ग्रुप की ओर से साझा की गई जानकारी में कहा गया है कि बेहद दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि राहुल बजाज अब हमारे बीच नहीं रहे। राहुल बजाज की पत्नी रूपा बजाज का पहले ही निधन हो चुका है। राहुल बजाज का निधन आज दोपहर में हुआ, उस वक्त परिवार के नजदीकी रिश्तेदार वहीं पर थे। उनके निधन के बाद उद्योगपति किरण मजूमदार शॉ ने भी राहुल बजाज के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि, ये बेहद दुखद समाचार है, वो मेरे करीबी मित्र थे और मैं उनकी कमी बहुत महसूस करूंगी। देश ने अपने एक महान सपूत को खो दिया है।

(आईएएनएस)

Created On :   12 Feb 2022 12:01 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story