बेगूसराय गोलीकांड में एक की मौत, कई घायल , बीजेपी ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना, जांच में जुटी पुलिस

One killed, many injured in Begusarai shooting, BJP targets Nitish government, police engaged in investigation
बेगूसराय गोलीकांड में एक की मौत, कई घायल , बीजेपी ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना, जांच में जुटी पुलिस
बिहार बेगूसराय गोलीकांड में एक की मौत, कई घायल , बीजेपी ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना, जांच में जुटी पुलिस
हाईलाइट
  • जांच में जुटी पुलिस

डिजिटल डेस्क, पटना।  बिहार के बेगूसराय में एक अस्पताल के साथ साथ कई स्थानों पर कुछ बाइक सवारों ने गोलीबारी की, जिसमें कई लोगों के घायल होने की खबर है। विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग गोलीबारी की घटनाओं में एक व्यक्ति की मृत्यु हुई हैं। गोलीकांड को लेकर बीजेपी नेताओं ने नीतीश सरकार को घेरना शुरू कर दिया। जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बेगूसराय के एसपी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि  आज विभिन्न स्थानों पर बाइक सवार हमलावरों द्वारा की गई फायरिंग में एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है और 9 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

बेगूसराय में गोलीबारी की घटना पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि जब अपराधी बेखौफ हो जाते हैं तो बेगूसराय जैसी घटना घटती है। 30 किमी तक चार थाने से होते हुए अपराधी रोड से बिना रोक टोक गुजरते हैं बेखौफ गोलियां चलाते हैं। लोगों में भय नाम की चीज खत्म हो गई है, सिंह ने आगे कहा कि बिहार का दुर्भाग्य है कि बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। बिहार के मुख्यमंत्री को भय लगता है ये कहने में कि मैं जंगल राज का हूं, जिस दिन वे ऐसा कहेंगे वहां के उपमुख्यमंत्री उन्हें सत्ता से हटा देंगे

Created On :   14 Sep 2022 3:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story