पंचायत चुनाव: पंचायत चुनावों की तारीखों का हुआ ऐलान, तीन चरणों में होंगे पंचायत चुनाव: ईसी

Panchayat elections: Panchayat elections dates announced, Panchayat elections will be held in three phases: EC
पंचायत चुनाव: पंचायत चुनावों की तारीखों का हुआ ऐलान, तीन चरणों में होंगे पंचायत चुनाव: ईसी
मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव: पंचायत चुनावों की तारीखों का हुआ ऐलान, तीन चरणों में होंगे पंचायत चुनाव: ईसी
हाईलाइट
  • मतपत्रों के जरिए होगे पंचायत चुनाव

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने  पंचायत चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है।  राज्य चुनाव आयुक्त ने बसंत प्रताप सिंह ने स्थानीय चुनावों की तारीखों की घोषणा करते हुए कहा है कि पंचायच चुनाव बारिश शुरू होने से पहले कराए जा रहे है। आयोग की घोषणा के बाद से ही आज से ही पंचायत क्षेत्र में आचार संहिता लागू हो चुकी है।  हालांकि नगरीय निकाय में इसका प्रभाव नहीं होगा। 

आयोग की ओर से बताया  गया है कि त्रिस्तरीय पंचायत इलेक्शन में अलग अलग रंगों के मतपत्रों का इस्तेमाल किया जाएगा। पंच पद के लिए सफेद, सरपंच के लिए नीला, जनपद पंचायत सदस्य के लिए पीला,जिला पंचायत सदस्य के लिए गुलाबी रंग का मतपत्र होगा।

इलेक्शन कमीशन ने कहा कि वोटिंग पहले चरण में 25 जून , दूसरे चरण में 1 जुलाई और तीसरे चरण में 8 जुलाई को  होगी। वोटिंग सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगी साथ ही आपको बता दें  पंचायत चुनाव ईवीएम की बजाय मतपत्रों से होगा। मतगणना 14 जुलाई को होगी। जबकि जिला पंचायत सदस्य का परिणाम 15 जुलाई को आएगा।

पहले चरण में 115 जनपद पंचायतों में चुनाव होंगे। पहले चरण में 8702 ग्राम पंचायतों में  27049 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। दूसरे चरण में 106 जनपद पंचायतें हैं। ग्राम पंचायतों की संख्या 7661 है। दूसरे चरण में 23,988 केंद्रों पर मतदान होगा। तीसरे चरण में सिर्फ 92 जनपद पंचायतें हैं। प्रत्येक चरण में 6649 ग्राम पंचायतें हैं। जबकि मतदान केंद्र 20606 हैं। 5 जिलों में एक चरण में ही चुनाव हो जाएगा। 8 जिलों में दो चरणों में पंचायत चुनाव होंगे। बाकी  39 जिलों में तीन चरणों में चुनाव होगा।

4 लाख पदों के लिए  होने जा रहे पंचायत चुनाव के लिए  नामांकन 30 मई से भरे जा सकेंगे। नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 10 जून दोपहर 3 बजे तक है। वोटिंग के लिए मतदाता पहचान पत्र जरूरी। परिणामों की घोषणा ब्लॉक मुख्यालय पर की जाएगी।

 


 

Created On :   27 May 2022 8:03 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story