लोगों ने रेफरेंडम-2020 को खारिज कर दिया : पंजाब भाजपा नेता

People reject referendum -2020: Punjab BJP leader
लोगों ने रेफरेंडम-2020 को खारिज कर दिया : पंजाब भाजपा नेता
लोगों ने रेफरेंडम-2020 को खारिज कर दिया : पंजाब भाजपा नेता
हाईलाइट
  • लोगों ने रेफरेंडम-2020 को खारिज कर दिया : पंजाब भाजपा नेता

चंडीगढ़, 4 जुलाई (आईएएनएस)। भाजपा के वरिष्ठ नेता विनीत जोशी ने कहा कि लोगों ने शनिवार को सिख फॉर जस्टिस के रेफरेंडम-2020 को खारिज कर दिया, क्योंकि पंजाब से एक भी व्यक्ति ने वोटर के तौर पर अपना पंजीकरण नहीं करवाया।

भारत सरकार ने रेफरेंडम-2020 अभियान के जरिए पंजाब को अलग करने की पिछले कुछ वर्षो से मांग करने के लिए सिख फॉर जस्टिस को प्रतिबंधित किया हुआ है।

संगठन ने शनिवार को मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम शुरू किया, लेकिन लोगों की तरफ से इसे लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

प्रतिबंधित सिख फॉर जस्टिस के कानूनी सलाहकार गुरपटवंत सिंह पन्नू को चुनौती देते हुए भाजपा नेता जोशी ने कहा कि मतादाता के तौर पर आप एक भी पंजाबी का नाम दिखाइए।

उन्होंने कहा कि पन्नू पाकिस्तान का प्रोडक्ट है, जो भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है।

जोशी ने कहा कि पंजाबी, पंजाब की धरती पर ऐसे किसी भी तरह के प्रयास को नाकाम कर देंगे।

Created On :   4 July 2020 3:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story