पीएम मोदी की केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक, क्या ये संभावित कैबिनेट विस्तार से पहले की कवायद है?

PM Modi holds meeting with Union ministers
पीएम मोदी की केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक, क्या ये संभावित कैबिनेट विस्तार से पहले की कवायद है?
पीएम मोदी की केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक, क्या ये संभावित कैबिनेट विस्तार से पहले की कवायद है?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दि्ली में अपने आधिकारिक आवास पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, अमित शाह और राजनाथ सिंह सहित कई केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक की। सूत्रों के हवाले से ये बात कही जा रहा है। इस महीने की शुरुआत में भी पीएम ने केंद्रीय मंत्रियों के साथ ग्रुप में लगभग पांच बैठकें कीं थी। बताया गया था कि ये बैठके अब तक किए गए कार्यों का जायजा लेने के लिए की गई थी।

सूत्रों ने बताया कि इन बैठकों में कैबिनेट और राज्य मंत्री दोनों मौजूद थे। सभी बैठकें करीब पांच घंटे तक चलीं और उनमें से ज्यादातर में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहे। सूत्रों ने कहा कि शाह और सिंह के अलावा, केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, नरेंद्र सिंह तोमर रविवार की बैठक में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रमुख नड्डा के अलावा पार्टी के महासचिव (संगठन) बीएल संतोष भी बैठक में मौजूद थे। यह बैठक केंद्रीय मंत्रियों और प्रधानमंत्री के बीच पहले की बैठकों के अनुरूप थी।

राजनीतिक पर्यवेक्षकों का मानना ​​है कि ये बैठके संभावित कैबिनेट विस्तार और फेरबदल से पहले की कवायद हो सकती है। मोदी सरकार में कई मंत्री कई मंत्रालयों का प्रभार संभाल रहे हैं। भाजपा विभिन्न राज्यों में इसी तरह की रिव्यू एक्सरसाइज कर रही है और अपने शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और नेताओं के साथ बैठकें कर रही है।

Created On :   20 Jun 2021 5:28 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story