राष्ट्रपति मुर्मू राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव का करेंगी उद्घाटन

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
बीकानेर राष्ट्रपति मुर्मू राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव का करेंगी उद्घाटन

डिजिटल डेस्क, जयपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को बीकानेर में औपचारिक रूप से राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव का उद्घाटन करेंगी।

उनका दोपहर 3.25 बजे बीकानेर पहुंचने का कार्यक्रम है और उद्घाटन के बाद राष्ट्रपति शाम 5.50 बजे राष्ट्रीय राजधानी के लिए प्रस्थान करेंगी।

शहर के साथ-साथ डॉ. कर्णी सिंह स्टेडियम में भी सुरक्षा के लिहाज से करीब 1,200 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

राष्ट्रपति वायुसेना के विशेष विमान से बीकानेर पहुंचेंगी, जो वायु सेना की विशेष हवाई पट्टी पर उतरेगा।

शाम करीब 4 बजे उनके साथ देश भर के कलाकार शामिल होंगे।

राष्ट्रपति यहां राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव का उद्घाटन करते हुए आम लोगों को संबोधित करेंगी।

(आईएएनएस)

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ bhaskarhindi.com की टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Created On :   27 Feb 2023 7:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story