चीन-पाकिस्तान को संदेश: राफेल का भारतीय वायु सेना में शामिल होना दुश्मनों को कड़ा जवाब- राजनाथ सिंह

Rafale induction into IAF Ambala airbase Rajnath Singh India China Border LAC Dispute Pakistan Warning
चीन-पाकिस्तान को संदेश: राफेल का भारतीय वायु सेना में शामिल होना दुश्मनों को कड़ा जवाब- राजनाथ सिंह
चीन-पाकिस्तान को संदेश: राफेल का भारतीय वायु सेना में शामिल होना दुश्मनों को कड़ा जवाब- राजनाथ सिंह

डिजिटल डेस्क, अंबाला। फ्रांस से लाए गए पांच राफेल लड़ाकू विमान गुरुवार को भारतीय वायुसेना के बेड़े में औपचारिक रुप से शामिल कर लिए गए हैं। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, राफेल का वायु सेना के बेड़े में शामिल होना उन देशों को कड़ा संदेश है जो भारत की संप्रभुता पर नजर लगाए बैठे हैं। अंबाला एयरबेस पर एक भव्य समारोह में राजनाथ सिंह ने कहा, राफेल का बेड़े में शामिल होना भारत और फ्रांस के बीच प्रगाढ़ संबंध को भी दिखाता है। बता दें कि राफेल को भारत की रक्षा में मील का पत्थर माना जा रहा है। राफेल वायु सेना की 17वीं स्क्वाड्रन में शामिल किया गया है। अंबाला में राजनाथ सिंह और फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ले ने द्विपक्षीय बैठक भी की।

राजनाथ सिंह ने कहा, वायुसेना में राफेल का शामिल होना एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक क्षण है। यह भारत और फ्रांस के बीच के प्रगाढ़ संबंधों को भी दर्शाता है। भारत और फ्रांस लंबे समय से आर्थिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक, रणनीतिक साझेदार रहे हैं। हमारे मित्र देश फ्रांस के साथ राफेल डील भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा में एक गेम चेंजर है। इसका लॉन्ग रेंज ऑपरेशन, अपने वजन के बराबर सामान और अतिरिक्त फ्यूल रखने की क्षमता और तेज स्पीड जैसी खूबियां इसे बेस्ट एयरक्राफ्ट में से एक बनाती हैं।

राफेल का वायुसेना में शामिल होना पूरी दुनिया, खासकर हमारी संप्रभुता की ओर उठी निगाहों के लिए एक बड़ा और कड़ा संदेश है। हमारी सीमाओं पर जिस तरह का माहौल हाल के दिनों में बनाया गया है उनके लिहाज से ये इंडक्शन बहुत ही अहम है। ये अपनी सीमा सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता को बनाए रखने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता का भी एक बड़ा उदाहरण प्रस्तुत करता है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, रक्षा की मजबूती के पीछे हमारा उद्देश्य हमेशा से विश्व शांति की कामना रहा है और आज भी है। इस राह में हमारा देश कोई भी ऐसा कदम न उठाने के लिए प्रतिबद्ध है जिससे कहीं भी शांति भंग हो। ये ही अपेक्षा हम अपने पड़ोसी और दुनिया के बाकी देशों से भी करते हैं।

वहीं फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली ने कहा, आज हमारे देशों (भारत-फ्रांस) के लिए एक उपलब्धि है। साथ में हम भारत-फ्रांस रक्षा संबंधों में एक नया अध्याय लिख रहे हैं।

 

 

Created On :   10 Sep 2020 7:46 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story