राहुल गांधी देश में हिंसा और भ्रम फैला रहे हैं

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा राहुल गांधी देश में हिंसा और भ्रम फैला रहे हैं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश  के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के बाद राजनीति थम नहीं रही है। लखीमपुर घटना को लेकर जुबानी जंग जारी है, इसी क्रम में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ संबित पात्रा ने प्रेस कांफ्रेंस कर राहुल गांधी पर पलटवार किया। संबित पात्रा ने कहा कि जो दुखद घटनाएं होती हैं, उस पर राजनीतिक रोटी किसी को सेंकनी नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी प्रेस कांफ्रेंस कर भ्रमजाल फैलानें का काम कर रहे हैं, जिसे दूर करना हमारा कर्तव्य है। संबित पात्रा ने कहा कि लखीमपुर खीरी में हुई घटना दुखद है लेकिन  राहुल गांधी की कोशिश है कि किसी भी कीमत पर देश में हिंसा और भ्रम फैलाया जाए। कांग्रेस परिवार का ये गैरजिम्मेदाराना रवैया हैरान करने वाला है। भाजपा की कोशिश है कि किसी भी कीमत पर देश में हिंसा ने फैले और शांति बनी रहे, लेकिन कांग्रेस पार्टी लखीमपुर खीरी घटना को एक अवसर के तहत देख रही है और अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रही है।

 
 

 

Created On :   6 Oct 2021 5:33 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story