भारत जोड़ो यात्रा में कड़ाके की ठंड में भी सिर्फ सफेद टी शर्ट में दिखाई दे रहे हैं राहुल गांधी, कांग्रेस नेता ने खोला राहुल की टीशर्ट का बड़ा राज, जानिए क्या है बीजेपी से कनेक्शन

भारत जोड़ो यात्रा-2022 भारत जोड़ो यात्रा में कड़ाके की ठंड में भी सिर्फ सफेद टी शर्ट में दिखाई दे रहे हैं राहुल गांधी, कांग्रेस नेता ने खोला राहुल की टीशर्ट का बड़ा राज, जानिए क्या है बीजेपी से कनेक्शन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को नई दिल्ली पहुंच गई है। राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के कई दिग्गज नेता भी यात्रा में भाग ले रहे हैं। राहुल गांधी की यह यात्रा 108 दिनों में करीब 3 हजार किलोमीटर तक का सफर तय कर चुकी है। इस यात्रा में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार भी राहुल के साथ बराबर भाग ले रहे हैं। राहुल गांधी के ठंडक में भी टी-शर्ट पहनने पर पत्रकारों के सवाल पर कन्हैया कुमार ने बड़ा खुलासा किया है। हालांकि, कई दिनों से लोगों के मन में ये सवाल भी उठ रहे थे कि राहुल गांधी ठंड के बावजूद भी पदयात्रा में सिर्फ सफेद टी-शर्ट में दिख रहे हैं।

कन्हैया ने किया खुलासा

कन्हैया कुमार ने यात्रा के दौरान राहुल गांधी को मिल रहे जनसमर्थन पर खुशी जताई और कहा कि बीजेपी इससे डर गई है। बीजेपी इस यात्रा को रोकने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। लोगों से मिल रही प्रतिक्रिया को देखते हुए बीजेपी बौखला गई है। राहुल गांधी जी देश में प्रेम व शांति फैला रहे हैं। इसी बीच एनडीटीवी के संवाददाता ने एक ऐसा सवाल कन्हैया कुमार के सामने रख दिया, जिसको लेकर लोगों के मन में सवाल भी उठ रहे थे।

एनडीटीवी संवाददाता ने उनसे पूछा कि यात्रा में शामिल सभी लोग ठंड से बचने के लिए जैकेट व स्वेटर पहने हुए हैं लेकिन राहुल गांधी हाफ टी-शर्ट पहनकर यात्रा क्यों कर रहे हैं? जिस पर कन्हैया कुमार ने जवाब दिया कि भाजपा लगातार राहुल गांधी पर नफरत के हमले करती रही है। ऐसे में जब आप लगातार हमले सहते हैं, तो आपका शरीर इसे बर्दाश्त करने की क्षमता पा लेता है। 

दिल्ली पहुंचने पर राहुल का हुआ भव्य स्वागत

दिल्ली सीमा में राहुल गांधी की एंट्री होने पर कांग्रेस की दिल्ली इकाई के प्रमुख अनिल चौधरी की अगुवाई में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने बदरपुर में दिल्ली सीमा में यात्रा के प्रवेश करने पर राहुल गांधी व अन्य यात्रियों का स्वागत किया। यात्रा ने हरियाणा के फरीदाबाद से दिल्ली में प्रवेश किया था, आज भारत जोड़ो यात्रा का 108वां दिन है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व कुमारी शैलजा, रणदीप सुरजेवाला, शक्तिसिंह गोहिल समेत कई अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी के साथ पदयात्रा में शामिल हुए। 

Created On :   24 Dec 2022 8:40 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story