राजेंद्र नगर उपचुनाव - भाजपा ने केंद्रीय मंत्रियों और दिग्गज नेताओं को प्रचार के लिए मैदान में उतारा

Rajendra Nagar by-election - BJP fielded Union ministers and veteran leaders for campaigning
राजेंद्र नगर उपचुनाव - भाजपा ने केंद्रीय मंत्रियों और दिग्गज नेताओं को प्रचार के लिए मैदान में उतारा
नई दिल्ली राजेंद्र नगर उपचुनाव - भाजपा ने केंद्रीय मंत्रियों और दिग्गज नेताओं को प्रचार के लिए मैदान में उतारा
हाईलाइट
  • राजेंद्र नगर विधानसभा सीट आम आदमी पार्टी के विधायक राघव चड्ढा के पंजाब से राज्यसभा सांसद चुने जाने के बाद इस्तीफा देने की वजह से खाली हुई थी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के राजेंद्र नगर सीट पर हो रहा उपचुनाव आम आदमी पार्टी और भाजपा, दोनों के लिए ही प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। दोनों ही दलों ने यह उपचुनाव जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। क्षेत्र के मतदाताओं का समर्थन हासिल करने के लिए भाजपा की तरफ से शनिवार को कई केंद्रीय मंत्री और पार्टी के दिग्गज नेता चुनाव प्रचार करते नजर आए। भाजपा उम्मीदवार राजेश भाटिया के समर्थन में चुनाव प्रचार करने पहुंचे केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्थानीय लोगों को नारायणा को शमशान घाट से जोड़ने वाले ओवरब्रिज के उपयोग पर लगे प्रतिबंध की वजह से हो रही समस्या के जल्द निवारण का भरोसा दिया तो वहीं केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने नुक्कड़ सभाओं में शामिल होकर भाजपा उम्मीदवार के लिए वोट मांगा।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता, दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी के अलावा गौतम गंभीर सहित भाजपा के कई स्थानीय और राष्ट्रीय नेताओं ने अलग-अलग नुक्कड़ सभाओं में भाजपा उम्मीदवार के लिए वोट मांगा। आपको बता दें कि, दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा सीट आम आदमी पार्टी के विधायक राघव चड्ढा के पंजाब से राज्यसभा सांसद चुने जाने के बाद इस्तीफा देने की वजह से खाली हुई थी। इस सीट पर 23 जून को मतदान होना है।

 

आईएएनएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ bhaskarhindi.com की टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Created On :   18 Jun 2022 3:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story