SCO Meeting: रूसी रक्षा मंत्री से मिले राजनाथ सिंह, 'नो आर्म्स सप्लाई' पर रूस के फैसले से पाक को तगड़ा झटका

Rajnath Singh meeting with Russian Defence Minister Gen Sergei Shoigu in Moscow collaboration between Russia India SCO meeting
SCO Meeting: रूसी रक्षा मंत्री से मिले राजनाथ सिंह, 'नो आर्म्स सप्लाई' पर रूस के फैसले से पाक को तगड़ा झटका
SCO Meeting: रूसी रक्षा मंत्री से मिले राजनाथ सिंह, 'नो आर्म्स सप्लाई' पर रूस के फैसले से पाक को तगड़ा झटका
हाईलाइट
  • रूस के दौरे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
  • रूसी रक्षा मंत्री से राजनाथ ने की मुलाकात

डिजिटल डेस्क, मॉस्को। लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर चीन से तनाव के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh) रूस के दौरे पर हैं। राजनाथ सिंह ने मॉस्को में रूसी रक्षा मंत्री जनरल सर्गेई शोइगु (Sergei Shoigu) से मुलाकात की। रूस के रक्षा मंत्रालय में राजनाथ सिंह और रूसी रक्षा मंत्री शोइगू के बीच करीब एक घंटे तक चली बैठक में दोनों देशों के रक्षा और रणनीतिक सहयोग को और मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। इससे पहले रूस यात्रा के पहले दिन यानी गुरुवार को भी रजनाथ ने रूसी रक्षा मंत्री से मुलाकात की थी। उन्होंने ट्वीट कर बताया था कि, रूसी समकक्ष के साथ उनकी मुलाकात शानदार रही।

इसी बीत एससीओ में चीन के रक्षा मंत्री वे फेंग ने भी भारतीय समकक्ष राजनाथ सिंह से शुक्रवार को मिलने की इच्छा जाहिर की। हालांकि अभी तक भारत की ओर से इस पर कोई जवाब नहीं दिया गया है। फेंग और राजनाथ सिंह फिलहाल मॉस्को में चल रहे शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक में मौजूद हैं। 

पाकिस्तान को "नो आर्म्स सप्लाई" नीति पर रूस का फैसला बरकरार
वहीं गुरुवार को भारत-रूस के बीच एक ऐसा फैसला भी हुआ है जो पाकिस्तान के लिए खतरे की घंटी है। गुरुवार को दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों के बीच हुई बैठक मे भारत की मांग पर रूस ने वादा किया है कि, वो पाकिस्तान के साथ "No Arms Supply" की पॉलिसी जारी रखेगा। यानी रूस पाकिस्तान को किसी तरह के बड़े हथियार सप्लाई नहीं करेगा। इसके अलावा भारत के सुरक्षा से जुड़े मामलों पर रूस ने पूरे साथ का भरोसा भी दिया। बैठक में रूस ने भारत के मेक इन इंडिया प्रोग्राम का समर्थन किया और अपनी ओर से योगदान की बात भी कही।

रूसी रक्षा मंत्री से राजनाथ सिंह ने की बैठक
रूस के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे राजनाथ सिंह ने गुरुवार को रूसी रक्षा मंत्री जनरल सर्गेई शोयगू के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक की। सिंह ने पहले हुए समझौतों के तहत रूस द्वारा भारत को कई हथियार प्रणालियों, गोला बारूद और कल पुर्जों की आपूर्ति में तेजी लाने के लिए दबाव डाला। राजनाथ सिंह ने ट्वीट करके कहा कि शोयगू के साथ उनकी वार्ता शानदार रही। उन्होंने एक ट्वीट करके कहा कि आज मास्को में रूसी रक्षा मंत्री जनरल सर्गेई शोयगू के साथ बैठक शानदार रही। हमने कई मुद्दों पर बात की, विशेष रूप से इस पर कि दोनों देशों के बीच रक्षा और रणनीतिक सहयोग को कैसे और गहरा किया जाए।

AK-203 राइफल भारत में बनाने के लिए समझौते को दिया अंतिम रूप
इससे पहले दिन में भारत और रूस ने अत्याधुनिक एके-203 राइफल भारत में बनाने के लिए एक बड़े समझौते को अंतिम रूप दिया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की यहां की यात्रा के दौरान भारत और रूस ने अत्याधुनिक एके-203 रायफल भारत में बनाने के लिए एक बड़े समझौते को अंतिम रूप दे दिया है। आधिकारिक रूसी मीडिया ने गुरुवार को यह जानकारी दी। 

 

Created On :   4 Sep 2020 5:07 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story