विधायक रामेश्वर शर्मा के घुटना तोड़ो के जवाब में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की रामधुन

Ramdhun of former CM Digvijay Singh in response to MLA Rameshwar Sharmas knee break
विधायक रामेश्वर शर्मा के घुटना तोड़ो के जवाब में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की रामधुन
तोड़ो पॉलिटिक्स में हलवा पूड़ी विधायक रामेश्वर शर्मा के घुटना तोड़ो के जवाब में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की रामधुन
हाईलाइट
  • हिंसा की राजनीति पर गांधी की अहिंसा भारी

डिजिटल डेस्क. भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भाजपा और कांग्रेस नेताओं की घुटना तोड़ राजनीति अब रामधुन पर आ गई है। कांग्रेस बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच अब रामधुन पर आमना-सामना होगा। आपको बता दें पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह मिंटो हॉल स्थित गांधी प्रतिमा से  कांग्रेस नेताओं के साथ हुजूर सीट से विधायक और प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा के घर रामधुन करने पहुंचने वाले है।  पूर्व सीएम के स्वागत के लिए रामेश्वर शर्मा ने अपने निवास युवा सदन को भगवा रंग से सजाया है। यहां झंडे, टेंट और स्वागत द्वार बनाया गया है। द्वार पर रामधुन और जय श्री राम के नारे के साथ ही भगवान राम का चित्र है। रामधुन करने वाले रामभक्तों के लिए प्रसाद में हलवा, पूड़ी और सब्जी के प्रसाद का भी इंतजाम किया गया है।


विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि वह पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित सभी रामभक्तों का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। मैं उनके स्वागत के लिए अपने कार्यकर्ताओं और मित्रों के साथ सुबह से ही तैयार हूं। सभी राम भक्तों का स्वागत है। विधायक का कहना है कि हमारे कारण से वे रामभक्त बन रहे है तो हम उनका पूरे तन मन से स्वागत करेंगे।  विधायक शर्मा ने कहा कि हम उन सभी राम भक्तों का स्वागत करते हैं, जो मेरे दरवाजे पर भगवान श्री राम को याद करने के उद्देश्य से आ रहे है। मेरा दरवाजा हमेशा उनके लिए खुला हैं और मुझसे श्री राम भक्ति को लेकर जो भी बनेगा मैं उनके लिए करूंगा।

आपको बता दें पूर्व प्रोटेम स्पीकर और विधायक रामेश्वर शर्मा का कुछ दिन पहले एक वीडियो आया था। हुजूर विधानसभा के कटखेड़ा गांववासियों को संबोधित करते हुए विधायक रामेश्वर शर्मा वीडियो में कहते सुने गए कि यदि कोई कांग्रेसी आए तो उसके घुटने तोड़ देगे। इस दौरान उन्होंने दिग्विजय सिंह का भी नाम लिया था।  इसके बाद कांग्रेस और बीजेपी के बीच बयानों की जंग छिड गई। इस पूरे विवाद में रामेश्वर शर्मा बैकफुट पर आते दिखाई दे रहे थे। खुद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर रामेश्वर शर्मा पर निशाना साधा और कहा कि 24 नवंबर काे गांधी प्रतिमा के दर्शन कर रामेश्वर शर्मा के घर रामधुन करने जाएंगे, जिसमें दम हो वह मेरे घुटने तोड़ दें। इसके बाद विधायक रामेश्वर शर्मा ने हिंसा का बना रास्ता छोड़कर अहिंसा का रास्ता का अपनाकर उनके स्वागत के लिए रामधुन में साज सज्जा करवाई है।

Created On :   24 Nov 2021 7:08 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story