क्या गठबंधन का फॉर्मूला कर रहा काम? अखिलेश का चला जादू, समाजवादी पार्टी को मिलेंगे सबसे ज्यादा मुस्लिम वोट

यूपी चुनाव 2022 क्या गठबंधन का फॉर्मूला कर रहा काम? अखिलेश का चला जादू, समाजवादी पार्टी को मिलेंगे सबसे ज्यादा मुस्लिम वोट

डिजिटल डेस्क,लखनऊ। देशभर में चुनाव की तैयारी शुरु हो गई है। इस कड़ी में उत्तर प्रदेश में भी कई पार्टियां अपना दम खम दिखाने में लगी है। अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी ने गठबंधन का रास्ता चुना है और प्रदेश के लगभग सभी छोटे-मोटे दलों के साथ हाथ मिला रही है। लेकिन, अगर समाजवादी पार्टी का इतिहास देखा जाए तो, गठबंधन का फॉर्मूला कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया है। इसके बाद भी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पूर्वांचल से लेकर पश्चिमी यूपी तक सभी दलों के साथ गठबंधन करने में लगे हुए है।

हाल ही में एबीपी न्यूज़ के सी वोटर सर्वे में जनता का मन टटोलने की कोशिश की गई, जिसमें सवाल पूछा गया कि, क्या मुस्लिम वोट समाजवादी पार्टी के पक्ष में दिखाई दे रहे है? इस पर 48% लोगों ने कहा हां, 37% ने कहा नहीं और 15% ने कहा पता नहीं। 

पहले भी कर चुके है गठबंधन
बता दें कि, ये कोई पहली बार नहीं है जो, समाजवादी गठबंधन की नीति अपना रही है। इससे पहले साल 2017 में सपा ने कांग्रेस के साथ गठबंधन की किया था। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद साल 2019 में लोकसभा चुनाव में फिर ये दाव खेला गया है 29 साल बाद सपा और बसपा ने गठबंधन किया और सपा का वोट मायावती की पार्टी में नहीं गया। न ही मायावती का अखिलेश की पार्टी को गया। अगर ऐसा कुछ भी होता तो, सफलता मिल सकती थी। इस बार ये गठबंधन क्या कमाल दिखाती है ये तो, चुनाव के परिणाम के बाद ही पता लगेगा। हाल ही में सपा ने ओमप्रकाश राजभर और जयंत चौधरी के साथ गठबंधन किया है।

एबीपी की खबर के अनुसार, कुछ राजनीतिक पंडितों का मानना है कि, इस बार अखिलेश का टारगेट गैर मुस्लिम वोटर्स पर है। पश्चिम में सपा मुस्लिम समुदाय पर फोकस कर रही है। 

 

Created On :   29 Nov 2021 10:09 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story