सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा, बिहार का सबसे पसंदीदा मुख्यमंत्री पर जनता की रही ये राय, बीजेपी की लोकप्रियता घटी

सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा, बिहार का सबसे पसंदीदा मुख्यमंत्री पर जनता की रही ये राय, बीजेपी की लोकप्रियता घटी
बिहार सियासत सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा, बिहार का सबसे पसंदीदा मुख्यमंत्री पर जनता की रही ये राय, बीजेपी की लोकप्रियता घटी

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार की सियासत में ऐसा बवंडर उठा कि बड़े-बड़े सियासी अखाड़ों के पहलवानों तक भनक न लगी। भारतीय जनता पार्टी हमेशा अपने राजनीतिक चाणक्यों की मदद से विपक्षी पार्टियों को पटखनी देने में माहिर रही लेकिन इस बार नीतीश के सामने उनकी दाल नहीं गली और नीतीश ही बिहार के असली जादूगर बनकर उभरे। नीतीश ने अपने खास मित्र लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद के साथ एक बार फिर से गठबंधन कर बिहार में सरकार बनाकर एनडीए से किनारा कर लिया।

नीतीश कुमार ने बुधवार को बिहार के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ली तो वहीं राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। बिहार की सियासत में बड़ा खेला होने के बाद आजतक न्यूज ने सी-वोटर सर्वे के साथ मिलकर जनता की नब्ज टटोला और जानने का प्रयास किया कि जनता की सबसे पंसदीदा सीएम कौन है? साथ ही बिहार की वर्तमान राजनीति को लेकर भी जनता की राय जानी।

तेजस्वी ने सीएम नीतीश को पीछे छोड़ा

सर्वे में जनता के सामने सबसे बड़ा सवाल रहा कि बिहार में मुख्यमंत्री पद की पसंद कौन है? इस सवाल के जवाब में 43 फीसदी जनता का जवाब तेजस्वी यादव को बेहतर सीएम बताया। ये आंकड़ा उस वक्त का है जब बिहार की सियासत में हलचल मची है और अपने आप में मायना भी रखता है क्योंकि बिहार में महागठबंधन की सरकार बन गई तथा नीतीश-तेजस्वी की जोड़ी फिर से सत्ता पर काबिज हुई है।

तेजस्वी भले ही डिप्टी सीएम की कुर्सी पाकर संतुष्ट हैं लेकिन सी-वोटर सर्वे में जनता ने उन्हें सबसे पसंदीदा मुख्यमंत्री बताया। ऐसे में नीतीश कुमार की लोकप्रियता कम हुई है। अगर आकंड़ें सही साबित हुए तो नीतीश को नुकसान होता दिख रहा है क्योंकि नीतीश को 24 फीसदी जनता ही सीएम पद पर पसंद कर रही है। वहीं बीजेपी की ओर से सीएम बने तो 19 फीसदी लोग अपनी पसंद बता रहे हैं। ऐसे में बीजेपी की लोकप्रियता में आई गिरावट बीजेपी को बड़ा झटका माना जा रहा है।

महिला वोटरों की पंसदीदा नेता

बिहार में इस वक्त सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक नेताओं की पहली पसंद में तो तेजस्वी यादव ही रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि हर समुदाय के लोगों में उनकी लोकप्रियता बढ़ी है। तेजस्वी की लोकप्रियता नीतीश को सोचने के लिए मजबूर जरूर करेगी। सर्वे में पुरूषों के साथ महिलाओं की भी राय ली गई। नीतीश को महिलाओं के सर्वे में भी निराशा ही हाथ लगी। सर्वे में 44 फीसदी महिलाएं तेजस्वी को सीएम की पहली पसंद मान रही हैं तो वहीं नीतीश को सिर्फ 23.3 फीसदी महिलाएं पसंद कर रही हैं। बीजेपी को 17.5 फीसदी लोग पसंद कर रहे हैं। सर्वे में बीजेपी को नुकसान होता दिख रहा है। 

 

Created On :   10 Aug 2022 6:11 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story