Bihar: BJP में शामिल हुईं शूटर श्रेयसी सिंह, अमरपुर या जमुई से चुनाव लड़ सकती है

Shooter Shreyasi Singh joins BJP ahead of Bihar Assembly election
Bihar: BJP में शामिल हुईं शूटर श्रेयसी सिंह, अमरपुर या जमुई से चुनाव लड़ सकती है
Bihar: BJP में शामिल हुईं शूटर श्रेयसी सिंह, अमरपुर या जमुई से चुनाव लड़ सकती है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की बेटी शूटर श्रेयसी सिंह रविवार को नेता भूपेंद्र यादव की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गईं। श्रेयसी ने जब भाजपा की सदस्यता ग्रहण की, तब भाजपा महासचिव अरुण सिंह और बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल भी मौजूद थे। श्रेयसी सिंह अमरपुर (बांका) या जमुई से चुनाव लड़ सकती है। गठबंधन के साथी के साथ सीट के बंटवारे पर यह निर्भर करेगा। लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान वर्तमान में जमुई संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।

राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक विजेता है श्रेयसी
श्रेयसी सिंह गोल्ड कोस्ट, ऑस्ट्रेलिया में 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक विजेता है। श्रेयसी ने स्कॉटलैंड के ग्लासगो में 2014 के राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक भी जीता था। श्रेयसी मैक्सिको में अकापुल्को में आयोजित 2013 ट्रैप शूटिंग वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सी थी। खेलों में उनके योगदान को देखते हुए अर्जुन अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। उनके दिवंगत पिता दिग्विजय सिंह नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष थे। 

केंद्रीय उप मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं श्रेयसी के पिता
श्रेयसी के दिवंगत पिता, वित्त मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के केंद्रीय उप मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं। 1998 में वह अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री बने थे। उन्होंने वाणिज्य और उद्योग, रेलवे और बाहरी मामलों के मंत्रालयों में राज्य मंत्री के रूप में भी सेवा की। वहीं श्रेयसी सिंह की मां पुतुल कुमारी, बांका की पूर्व सांसद हैं। 2019 के चुनाव में बांका सीट जेडीयू के खाते में चली गई थी। इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि श्रेयसी सिंह राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी।

Created On :   4 Oct 2020 3:17 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story