बिहार के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा के आवास में हुई चोरी, चोरों ने कागजात, घड़ी समेत 1.5 लाख रुपये का सामान किया साफ, एफआईआर दर्ज

Theft in Bihars leader of opposition Vijay Kumar Sinhas house,
बिहार के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा के आवास में हुई चोरी, चोरों ने कागजात, घड़ी समेत 1.5 लाख रुपये का सामान किया साफ, एफआईआर दर्ज
चोरों के हौसले बुलंद बिहार के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा के आवास में हुई चोरी, चोरों ने कागजात, घड़ी समेत 1.5 लाख रुपये का सामान किया साफ, एफआईआर दर्ज

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में चोरों का खौफ बढ़ता ही जा रहा है। चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि राज्य में आम जनता से लेकर नेतागण भी परेशान हो रहे हैं। ताजा मामला बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा के आवास का है। जहां चोरों ने घर में घुसकर डेढ़ लाख का सामान साफ कर दिए।

चोरों ने बीजेपी नेता विजय सिन्हा के निजी आवास को निशाना बनाया। जानकारी के मुताबिक, चोरी की वारदात को लेकर विधायक विजय सिन्हा ने पटना के गांधी मैदान थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। केस दर्ज होने बाद पुलिस हरकत में आ गई। दरअसल, विधायक के घर में चोरी की वारदात से पुलिस की भी नींद उड़ गई है। 

कागजात और घड़ी हुई चोरी

नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने मीडिया से कहा कि, उनके निजी घर से कागजातों और घड़ी की चोरी हई है। चोरों ने उनके घर से डेढ़ लाख से अधिक के सामान चुरा लिए है। विजय सिन्हा ने पुलिस को जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने के लिए कहा है। राजधानी पटना में वीआईपी के अवास में चोरी की घटना पर उन्होंने नराजगी जताई है। 

पहले भी नेता के घर हो चुके है चोरी

बता दें कि, बिहार में यह पहला ऐसा मामला नहीं है जब राज्य में किसी नेता के घर में चोरी हुई है। इससे पहले भी अन्य बड़े नेताओं के घरों में चोरी हो चुकी है। बीते बुधवार को बिहार सरकार के पूर्व कृषि मंत्री और विधायक सुधाकर सिंह के घर पर चोरी हुई थी। जिसके बाद सुधाकर सिंह ने कोतवाली थाने में प्राथिमकी दर्ज करवाया। फिर पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।  

Created On :   5 Feb 2023 1:39 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story