बिहार में धनकुबेर मंत्रियों की भरमार, सीएम नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव को भी पीछे छोड़ चुके मौजूदा सरकार के मंत्री, संपत्ति जान उड़ जाएंगे होश!

There is a glut of Dhankuber ministers in Bihar, many ministers who have left behind CM Nitish Kumar and Tejashwi Yadav, property will be lost!
बिहार में धनकुबेर मंत्रियों की भरमार, सीएम नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव को भी पीछे छोड़ चुके मौजूदा सरकार के मंत्री, संपत्ति जान उड़ जाएंगे होश!
बिहार सियासत बिहार में धनकुबेर मंत्रियों की भरमार, सीएम नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव को भी पीछे छोड़ चुके मौजूदा सरकार के मंत्री, संपत्ति जान उड़ जाएंगे होश!

डिजिटल डेस्क, पटना। अक्सर आप देखते आए हैं कि जब भी चुनाव होना होता है तो उसके पहले कोई भी राजनेता जब नामांकन करता है। तभी अपनी संपत्तियों का ब्यौरा भी पेश करता है लेकिन बिहार में बीजेपी से बगावत के बाद आरजेडी के साथ गठबंधन कर सरकार बनाने वाले नीतीश कुमार समेत मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों ने अपनी संपत्तियों का ब्यौरा साल के अंत में 31 दिसंबर को जारी किया है। इसमें कई मंत्री ऐसे भी हैं जो मौजूदा बिहार के सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से भी ज्यादा धनाढ्य हैं।

दरअसल, बिहार में यह परंपरा साल 2005 से चली आ रही है। जब पहली बार नीतीश कुमार बिहार के सीएम बने थे। तभी से सभी मंत्रियों को अपने संपत्ति का ब्यौरा देने को कहा गया था। इसी कड़ी में सभी के संपत्ति का ब्यौरा कैबिनेट सचिवालय विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर सार्वजनिक किया गया है।  

जानें नीतीश कुमार की संपत्ति

उनका राजनीतिक करियर अभी 20 साल पहले शुरू हुआ', शाह के बयान पर भड़के नीतीश  कुमार - bihar cm nitish kumar amit shah political career jp andolan ntc -  AajTak

बिहार में नीतीश सरकार के दौरान ही बनी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए नीतीश ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा सार्वजनिक किया है। नीतीश के पास मौजूदा वक्त में 12 गाय और 10 बछड़े हैं। नीतीश कुमार ने अपने घोषणा में बताया कि उनके पास दिल्ली के द्वारका में एक फ्लैट है। जिसकी कीमत मौजूदा वक्त में 13.78 लाख रूपए थी और मौजूदा कीमत 58 लाख 85 हजार रूपए है।

सीएम नीतीश कुमार के पास 16 लाख 68 हजार कीमत की चल संपत्ति और 58 लाख 85 हजार कीमत की अचल संपत्ति है। साथ ही उनके पास 28,135 रूपए की नकदी, बैंक में 50 हजार और 1,04,600 के आभूषण हैं। नीतीश ने ब्यौरा में ये भी बताया है कि उनके पास एक 13 हजार रूपए वाली एक्सरसाइज साइकिल भी है।

तेजस्वी है इतनी संपत्ति के मालिक

बिहार डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (फाइल फोटो).

बिहार के उपमुख्यमत्री तेजस्वी यादव ने संपत्ति के ब्यौरा में बताया कि उनके पास 75 हजार रूपए और उनकी पत्नी राजश्री के पास एक लाख 25 हजार रूपए हैं। तेजस्वी ने घोषणा की है कि वित्तीय वर्ष 2021-2022 में उन्होंने इनकम 3,76,090 रुपए का भुगतान किया है। तेजस्वी के छह विभिन्न बैंक खातों में 65 लाख रूपए जमा हैं। जबकि उनकी पत्नी के पास बैंक खाते में एक लाख रूपए जमा हैं। साथ ही 2 लाख 2 हजार की एफडी हैं। राजश्री के पास 2 लाख 5 हजार 343 रूपए की एलआईसी पॉलिसी भी करा रखी हैं।

तेजस्वी का बांड और शेयर में 5 लाख 38 हजार रूपए का निवेश है। वहीं आभूषणों के बारे में बताया गया है कि तेजस्वी के पास 9 लाख 5 हजार 300 मूल्य का 200 ग्राम सोना है। जबकि उनकी पत्नी के साथ 22 लाख 87 हजार 200 मूल्य का 480 ग्राम सोना और एक लाख मूल्य का 2 किलो चांदी है। इसके साथ तेजस्वी ने घोषणा की है कि उनके पास फुलवारी शरीफ,पटना, गोपालगंज के फुलवरिया में कृषि भूमि और दानापुर, पटना और गोपालगंज में 3402 वर्ग फुट और गैर कृषि भूमि है। 

जानें तेज प्रताप यादव की संपत्ति 

तेज प्रताप यादव (फाइल फोटो).

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के बड़े भाई और बिहार सरकार में वन और पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव ने संपत्ति के ब्यौरा में कहा है कि उनके पास एक लाख रूपए नकद हैं और विभिन्न बैंको में 40 लाख रूपए जमा हैं। तेज प्रताप के पास मौजूदा वक्त में 2012 मॉडल की बीएमडब्ल्यू कार और 15 लाख रूपए की एक मोटर साइकिल भी है। तेज प्रताप ने घोषणा की है कि उनके पास 100 ग्राम सोना और एक करोड़ 49 लाख 53 हजार रूपए की चल संपत्ति भी है।

नीतीश सरकार में रईस मंत्री

1- बिहार के खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्री लेसी सिंह ने घोषणा की है कि उनके पास एक करोड़ रूपए से अधिक की अचल संपत्ति एक रायफल और 12 बोर की बंदूक है। जबकि 1.5 करोड़ रूपए की कीमत के 10 प्लॉट भी हैं। 

2- जल संसाधन मंत्री संजय झा के पास करोड़ों की संपत्ति है। दिए गए ब्यौरा के मुताबिक, उनकी पत्नी के पास 5.25 करोड़ रूपए की फिक्स्ड डिपॉजिट भी शामिल है।

3- उद्योग मंत्री समीर महासेठ ने घोषणी की है कि उनके पास 7 करोड़ रूपए से ज्यादा की संपत्ति है। 

4- शिक्षा मंत्री डॉ. चंद्रशेखर के संपत्ति का ब्यौरा देकर बताया है कि उनके पास 1.96 करोड़ रूपए की संपत्ति है। 

5- पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री अनीता देवी के पास 1.24 करोड़ रुपए की संपत्ति है। साथ ही एक करोड़ रूपए की कृषि भूमि है।

6- समाज कल्याण मंत्री मदन साहनी के पास 2.58 करोड़ रूपए की संपत्ति के मालिक है। 

7- भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी संपत्ति के ब्यौरा में बताया है कि उनके पास 4.42 करोड़ रूपए की संपत्ति है।

8- कला और संस्कृति मत्री जितेंद्र राय ने घोषणा किया है कि उनके के पास 3.65 करोड़ रूपए की जमीन और मकान है।


 


 


 

Created On :   1 Jan 2023 11:39 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story