राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का पलटवार, बोले- भारत को बदनाम करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते राहुल

Union Minister Anurag Thakur retaliated on Rahul Gandhis statement, say-
राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का पलटवार, बोले- भारत को बदनाम करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते राहुल
राहुल बनाम बीजेपी राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का पलटवार, बोले- भारत को बदनाम करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते राहुल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी के बयान पर घामासान मचा हुआ है। अब उनके बयान पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने तंज कसा है। जिसके बाद एक बार फिर दिल्ली की सियासत गर्म होने की संभावना जताई जा रही है। दरअसल, राहुल गांधी 7 दिनों के लिए ब्रिटेन दौरे पर गए हुए हैं। जहां पर वो अलग-अलग मंचों से मोदी सरकार की कड़ी आलोचना कर रहे हैं। पिछले दिनों ही राहुल गांधी ब्रिटेन स्थित कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में लेकचर देने पहुचे थे। जहां उन्होंने भारत में लोकतंत्र खत्म होने और अल्पसंख्यकों पर जुल्म करने का आरोप  मोदी सरकार पर लगाया था। 

अनुराग ठाकुर ने कसा तंज

राहुल गांधी के इस बयान पर अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े लोगों की प्रतिक्रिया आ रही है। अब मोदी सरकार में अहम पद पर बैठे केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि राहुल बिना सोचे समझे कुछ भी बोलते रहते हैं, वो देश का अपमान हमेशा से करते आ रहे हैं। राहुल अब विवादों की आंधी बन गए हैं। अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि, राहुल अपने विदेशी दोस्त, विदेशी एजेंसी या फिर विदेशी चैनल क्यों न हो सबका उपयोग करके भारत को बदनाम करने के लिए कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। अपनी नाकामी छिपाने के लिए राहुल ये सभी काम कर रहे हैं।

राहुल पर रिजिजू का प्रहार

बता दें कि, 5 मार्च को केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने भी इशारों-इशारों में राहुल गांधी पर तंज कसा था। उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि कुछ लोग विदेशों की धरती पर भारत को बदनाम करने में लगे हुए हैं। लेकिन इनके मंसूबे पूरे नहीं होंगे क्योंकि भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ में सुरक्षित है। भारत देश लोकतंत्र की जननी है।

बीबीसी पर क्या बोल गए राहुल?

हाल ही में बीबीसी के दिल्ली और मुबंई के दफ्तरों पर आयकर विभाग ने छापा मारा था। इसी मुद्दे पर ब्रिटेन के एक कार्यक्रम में गए राहुल से जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के खिलाफ जो भी चैनल बोलेगा सरकार उसे छोड़गी नहीं क्यों सरकार की मंशा सबके सामने साफ है। बता दें कि, मोदी सरकार पर राहुल हमेशा से मीडिया को लेकर आरोप लगाते रहते हैं कि मीडिया उनके इशारों पर काम करती है। टीवी चैनल पर केवल मोदी जी ही छाए हुए रहते हैं। 


 

Created On :   6 March 2023 6:28 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story