इशारों ही इशारों में क्या दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी को दे दी है नसीहत? पार्टी अध्यक्ष की रेस में राहुल गांधी के नाम पर दिया बड़ा बयान

What did Digvijay Singh say in gestures, churning intensified on the candidate for the post of President in Congress
इशारों ही इशारों में क्या दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी को दे दी है नसीहत? पार्टी अध्यक्ष की रेस में राहुल गांधी के नाम पर दिया बड़ा बयान
कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव-2022 इशारों ही इशारों में क्या दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी को दे दी है नसीहत? पार्टी अध्यक्ष की रेस में राहुल गांधी के नाम पर दिया बड़ा बयान

डिजिटल डेस्क, भोपाल। कांग्रेस पार्टी की ओर से जहां राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो आंदोलन शुरूआत हो चुकी है और राहुल गांधी करीब 200 किलो मीटर से ज्यादा तमाम कांग्रेसी नेताओं के साथ पैदल यात्रा कर चुके हैं, तो वहीं दूसरी तरफ पार्टी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद की उम्मीदवारी को लेकर तलाश तेज कर दी है। आगामी 17 अक्टूबर को पार्टी की ओर से नए अध्यक्ष का चुनाव होना तय हुआ है। जबकि चुनाव का परिणाम 19 अक्टूबर को आएगा। कांग्रेस इन दिनों दो धड़ों में बंटी दिख रही है। पार्टी के बहुत से नेता राहुल गांधी को ही अध्यक्ष पद पर देखने चाहते हैं, जबकि जी-23 नेताओं का कहना है कि गैर-गांधी परिवार का कोई चेहरा पार्टी का अध्यक्ष बने।

बीते सोमवार को कांग्रेस नेता शशि थरूर ने सोनिया गांधी से मुलाकात कर सियासत में हलचल तेज कर दी है। कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि शशि थरूर को अध्यक्ष पद के लिए आगे लाया जा सकता है लेकिन राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गांधी परिवार के करीबी माने जाते हैं। ऐसे में अशोक गहलोत की दावेदारी से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। कांग्रेस इस वक्त किसी भी तरह की रिस्क नहीं लेना चाहती है ताकि पार्टी को नुकसान न उठाना पड़ा है। हाल ही में जी-23 सदस्य रहे गुलाम नबी आजाद भी पार्टी से अलग होकर नई पार्टी बनाने का ऐलान कर चुके हैं।

ऐसे में कांग्रेस अपने किसी भी वरिष्ठ नेता को नाराज नहीं करना चाहेगी। इस वजह से कांग्रेस नेतृत्व पूरी तरह से तटस्थता बरत रहा है, राहुल गांधी अध्यक्ष बनने से अभी भी मना कर रहे हैं। 24-30 सितंबर के बीच अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर नामांकन शुरू होना है। लेकिन कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर उम्मीदवार पर बात नहीं बन पाई है। इसी बीच एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का बयान आ गया है, जिसने सियासी गरमी बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि राहुल को पद की जरूरत नहीं है।

दिग्विजय सिंह ने इशारों में कह डाली ये बात

इन दिनों देशभर के लोगों की निगाहें कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर है। कांग्रेस पार्टी के भीतर अध्यक्ष पद के उम्मीदवार को लेकर आपसी सहमति नहीं बन पा रही है। नामांकन की तारीख नजदीक होने की वजह से सियासी हलचल दोगुनी हो चुकी है। इसी कड़ी में दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान दे दिया है। दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी की तुलना महात्मा गांधी से करते हुए कहा कि उन्हें पद का लालच नहीं है। उन्होंने कहा कि गांधी जी किसी भी पद पर नहीं थे फिर भी उन्होंने देश को दिशा दी। दिग्विजय सिंह के इस बयान के बाद सियासी अटकलें तेज हो गई हैं। राजनीतिक जानकारों की माने तो राहुल गांधी पर दिग्विजय सिंह का ये बड़ा बयान है और इशारों में लोगों के लिए बड़ा मैसेज भी है। 

Created On :   20 Sep 2022 1:11 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story