हिमाचल का मुख्यमंत्री कौन? सीएम का नाम तय होने के पहले सुखविंदर सिंह के खिलाफ नारेबाजी

Who is the Chief Minister of Himachal? The name will be decided in the meeting of the newly elected MLAs in Shimla.
हिमाचल का मुख्यमंत्री कौन? सीएम का नाम तय होने के पहले सुखविंदर सिंह के खिलाफ नारेबाजी
लाइव अपडेट हिमाचल का मुख्यमंत्री कौन? सीएम का नाम तय होने के पहले सुखविंदर सिंह के खिलाफ नारेबाजी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन होगा? इसको लेकर कांग्रेस मेें गहमागहमी बनी हुई है। आज इस रेस में सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रतिभा सिंह के नाम सबसे आगे थे लेकिन अचानक इसी बीच मुकेश अग्निहोत्री का नाम भी सामने आ गया है। लेकिन सीएम का नाम तय होने के पहले ही सुखविंदर सिंह के खिलाफ नारेबाजी शुरू हो  गयी है। 

 

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत के बाद मुख्यमंत्री कौन होगा?, इसे लेकर कांग्रेस में गहमागहमी बनी हुई है। पार्टी ने नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक बुलाई है। बैठक में अगर आम सहमति से एक नाम तय नहीं हुआ, तब नए विधायकों से विधायक दल का नेता चुनने के लिए वोटिंग भी हो सकती है।  इससे पहले हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा वीरभद्र सिंह ने कहा शाम को बैठक बुलाई गई है और उसमें मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा होगी। यहां गुटबाजी नहीं है। यहां किसी भी तरह की गुटबाजी नहीं है और हर कोई हमारे साथ है।

शिमला में हो रही नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में प्रस्ताव पास हुआ हो गया लेकिन सीएम कौन होगा  इसका फैसला हाईकमान करेगा। 

कांग्रेस के राज्य प्रभारी राजीव शुक्ला ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि जब सभी विधायक यहां पहुंच जाएंगे तब हम बैठक करेंगे, जिसमें प्रस्ताव पारित किया जाएगा। वोटिंग तब कराई जाती अगर कोई विवाद होता, यहां कोई विवाद नहीं है

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह शिमला में कांग्रेस मुख्यालय से निकले

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस AICC सह-प्रभारी गुरकीरत सिंह कोटली ने मीडिया से कहा कि मैं बैठक में हिस्सा लूंगा। विधायकों की बात सुनी जाएगी और सर्वसम्मति से एक फैसला लिया जाएगा। हालांकि इस दौरान कोटली  मुख्यमंत्री के नाम कहने से बचें।

राजीव शुक्ला और पर्यवेक्षक भूपेंद्र हुड्डा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित अन्य नेता jराज्यपाल से मुलाकात के बाद गवर्नर हाउस से रवाना हुए 

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के कुल 68 सीटों में से कांग्रेस ने 40 सीटों पर जीत दर्ज की है। बीजेपी को महज 25 सीटें ही मिल पाई । कांग्रेस को बहुमत मिलने के बाद अब पार्टी आलाकमान को सीएम चेहरा तय करने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। सीएम की रेस में कई नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं। शिमला में विधायक दल की बैठक से पहले हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने अपनी दावेदारी पेश कर दी है। उन्होंने कहा कि चुनाव में वीरभद्र सिंह के नाम और काम पर वोट मांगे गए। जनता ने वीरभद्र सिंह के विकास मॉडल को पसंद किया और कांग्रेस को सत्ता में लाया है। प्रतिभा सिंह ने कहा पार्टी आलाकमान भी इस बात को जानता है। सीएम के चयन के लिए विचार करते समय पार्टी आलाकमान इस बात से इंकार नहीं करेगा। 

राज्यपाल से की मुलाकात 

कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक भूपिंदर सिंह नड्डा, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और हिमाचल में पार्टी प्रभारी राजीव शुक्ला ने राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात कर एक पत्र सौंपा, जिसमें अपने विधायकों के नाम की सूची है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि उनकी पार्टी के पास सरकार बनाने के लिए पर्याप्त विधायक हैं। 

 

प्रतिभा सिंह के समर्थकों ने लगाए नारे

सीएम को लेकर शिमला के होटल मंथन चल रहा है जिसमें भूपिंदर सिंह हुड्डा, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, हिमाचल के प्रभारी राजीव शुक्ला और प्रतिभा सिंह भी  मौजूद हैं।  इसी होटल के सामने प्रतिभा सिंह के समर्थकों ने शक्ति प्रदर्शन किया है। इतना ही नहीं समर्थकों ने प्रतिभा सिंह के समर्थन में नारेबाजी भी की और प्रतिभा सिंह को मुख्यमंत्री बनाने की मांग भी की है।  

बातचीत के बाद प्रतिभआ सिंह के होटल से बाहर निकलने के बाद केंद्रीय पर्यवेक्षक राजभवन पंहुचे। केंद्रीय पर्यवेक्षकों में भूपिंदर सिंह नड्डा, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और हिमाचल में पार्टी प्रभारी राजीव शुक्ला मौजूद हैं। 

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू के समर्थक भी उनके समर्थन में नारेबाजी कर रहे हैं। माना जा रहा  है कि दोनों ही गुट के बीच में सीएम को लेकर लड़ाई देखी जा रही है। 

कांग्रेस पार्टी के विधायक दल की बैठक आज शाम 6 बजे शिमला में पार्टी कार्यालय में होगी इसी मीटिंग में सीएम को लेकर फैसला लिया जाएगा। यह बैठक 3 बजे होनी थी जिसे बढ़ाकर 6 बजे किया गया है। 

बैठक से पहले ही अलग अलग गुट के समर्थन पार्टी कार्यालय के सामने जुट रहे हैं और नारेबाजी भी कर रहे हैं। हिमाचल में हर विधानसभा चुनाव के बाद सरकार बदलने का रिवाज एक बार फिर देखने को मिला है। चुनावी सफलता को देखते हुए कांगेस ने सरकार गठन करने का काम शुरू कर दिया है। वहीं सियासी गलियारों में सीएम को लेकर अटकलें भी तेज हो गई है। इस वक्त कांग्रेस की ओर से हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के तौर पर प्रतिभा सिंह सहित तीन चेहरे प्रबल दावेदार के रुप में दिखाई दे रहे हैं।  

प्रतिभा सिंह

राज्य के 6 बार सीएम रहे वीरभद्र सिंह की पत्नि और हिमाचल प्रदेश पीसीसी प्रमुख प्रतिभा सिंह वर्तमान में सांसद है। हालांकि उन्होंने विधासभा चुनाव नहीं लड़ा है। वे मुख्यमंत्री पद के लिए प्रबल दावेदारों में से एक है। प्रदेश कांग्रेस की प्रमुख प्रतिभा सिंह ने कहा कि सीएम कौन होगा यह तो चुने हुए विधायक तय करेंगे, सिंह ने कहा कि एक बार जब वह अपनी  पसंद स्पष्ट कर देंगे, तब पार्टी आलाकमान सीएम के नाम का ऐलान करेगा। 

सुखविंदर सिंह सुक्खू और मुकेश अग्निहोत्री अपने विधानसभा सीट से चुनकर आ रहे हैं। हालांकि इन दोनों नेताओं के अलावा आशा कुमारी और कौल सिंह ठाकुर को भी सीएम पद की रेस का उम्मीदवार माना जा रहा था लेकिन ये दोनों नेता सीएम पद की रेस से लगभग बाहर हो चुके है। छह बार की विधायक आशा कुमारी  खुद की सीट से अपने प्रतिद्वंदी से हारते नजर आ रही है तो वहीं आठ बार के विधायक कौल सिंह ठाकुर का भी अपनी सीट से हारना तय माना जा रहा है। ऐसे में मुकेश सिंह अग्निहोत्री आत्मविश्वास से भरे नजर आ रहे है। अग्निहोत्री ने कहा कि पार्टी को प्रदेश में सरकार बनाने के लिए बागियों और निर्दलियों की मदद की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

सुखविंदर सिंह सुक्खू 

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस बार हिमाचल की नादौन सीट से जीत दर्ज की है। पार्टी में उनकी मजबूत पकड़ है। सुक्खू को सीएम पद के लिए सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा है। वे हिमाचल में तीन बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हुए है। हालांकि, उनका मानना है कि हिमाचल में मुख्यमंत्री कौन बनेगा इसका फैसला आलाकमान के हाथों मे है।

मुकेश अग्निहोत्री

हरोली से विधानसभा चुनाव लड़ने वाले और विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री चार बार विधायक रह चुके है। संतोकगढ़ से वे पहली बार 2003 में विधायक चुने गए थे और 2017 के चुनाव में भी वह जीते और  विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस विधायक दल के नेता चुने गए। इनका भी नाम मुख्यमंत्री पद के लिए चर्चा में बना हुआ है। 

सीएम चेहरे को लेकर शाह ने दिया था बयान 

बता दें हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था कि विपक्षी पार्टी में कम से कम आठ दावेदार ऐसे है जो मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। शाह के इस बयान पर पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुधीर शर्मा ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी एक ऐसी लोकतांत्रिक पार्टी है जहां कोई भी नेता मुख्यमंत्री बनने का सपना देख सकता है। वे आठ उम्मीदवारों की बात कर रहे हैं, मै तो कहता हुं कि कुछ और नेता भी दावेदारों में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, प्रदेश में कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री पद के लिए सुखविंदर सिंह सुक्खू, मुकेश अग्निहोत्री और प्रतिभा सिंह का नाम सामने आ रहा  है।

Created On :   8 Dec 2022 12:12 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story