कोरोना के बहाने स्वास्थ्य मंत्री ने राहुल गांधी के नाम लिखा पत्र, कांग्रेस ने उठाए सवाल कहा खुद प्रोटोकोल भूले मंत्रीजी, सब के लिए बराबर हों नियम

कोरोना के बहाने स्वास्थ्य मंत्री ने राहुल गांधी के नाम लिखा पत्र, कांग्रेस ने उठाए सवाल कहा खुद प्रोटोकोल भूले मंत्रीजी, सब के लिए बराबर हों  नियम
कोरोना पर सियासी किचकिच कोरोना के बहाने स्वास्थ्य मंत्री ने राहुल गांधी के नाम लिखा पत्र, कांग्रेस ने उठाए सवाल कहा खुद प्रोटोकोल भूले मंत्रीजी, सब के लिए बराबर हों नियम

डिजिटल डेस्क,दिल्ली। कोरोना के मामले दुनिया भर में तेजी बढ़ रहे हैं। चीन और अमेरिका में इसके सबसे ज्यादा केस देखने को मिल रहे हैं। वहीं भारत सरकार भी कोरोना के बढ़ते केस को ध्यान में रखते हुए तैयारियां कर रही है। इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने एक चिट्ठी लिखी, जिसमें उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा में कोरोना नियमों के पालन  को लेकर बात कही है। लेकिन अब इस चिट्ठी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि सरकार भारत जोड़ो यात्रा से परेशान हो गयी है इसलिए अब कोरोना का बहना करके इसे खत्म करने की कोशिश की जा रही है।   
 
कांग्रेस वरिष्ट नेता पवन खेडा और राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत  ने भी इस चिट्ठी पर सवाल उठाए है गहलोत ने कहा है कि स्वास्थ्य मंत्री को सबसे पहले पीएम मोदी को चिट्ठी लिखनी चाहिए।     

यात्रा से घबरा गई मोदी सरकार

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ट्वीट करते हुए लिखा, "राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा 21 दिसंबर की सुबह पूरी हो गई पर यहां उमड़ी भारी भीड़ से भाजपा एवं मोदी सरकार इतनी घबरा गई है कि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री 20 दिसंबर को श्री राहुल गांधी को राजस्थान में कोविड प्रोटोकॉल की पालना करने हेतु पत्र लिख रहे हैं. यह स्पष्ट दिखाता है कि भाजपा का उद्देश्य बढ़ते जनसमर्थन से घबराकर भारत जोड़ो यात्रा को डिस्टर्ब करने का है."


पीएम मोदी की रैली पर उठाए सवाल

सीएम अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली की बात करते हुए लिखा, दो दिन पहले प्रधानमंत्री जी ने त्रिपुरा में रैली की थी जहां किसी भी कोविड प्रोटोकॉल की पालना नहीं हुई। कोविड की दूसरी लहर में पीएम ने बंगाल में बड़ी रैलियां की थीं‌। अगर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का उद्देश्य राजनीतिक ना होकर उनकी चिंता जायज है तो उन्हें सबसे पहला पत्र प्रधानमंत्री को लिखना चाहिए था।

 

 


पवन खेडा ने भी उठाए सवाल 

कांग्रेस के वरिष्ट नेता पवन खेड़ा ने भी पत्र को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या भारत सरकार को सिर्फ राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी और "भारत जोड़ो यात्रा" दिख रही है?

क्या भारत सरकार को राजस्थान और कर्नाटक में भाजपा की यात्रा नहीं दिख रही है? उन्होंने कहा कि कर्नाटक में बीजेपी अध्यक्ष को भी सरकार को पत्र भेजना चाहिए जो खुद भी यात्रा निकाल रहे हैं। 

वहीं  हम नियमों का पालन करेंगे, लेकिन सरकार उसकी घोषणा करे और वो नियम सभी पर लागू हों।

 

 

 

Created On :   21 Dec 2022 11:04 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story