केंद्रीय गृह राज्य मंत्री टेनी के इस्तीफे की मांग पर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, फूंका पुतला

Youth Congress demonstration, burnt effigy on demand of resignation of Union Minister of State for Home Teni
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री टेनी के इस्तीफे की मांग पर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, फूंका पुतला
उत्तर प्रदेश केंद्रीय गृह राज्य मंत्री टेनी के इस्तीफे की मांग पर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, फूंका पुतला

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लखीमपुर खीरी मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी की इस्तीफे की मांग को लेकर भारतीय युवा कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और पुतला भी फूंका। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से तुरन्त मंत्री के इस्तीफे की मांग की। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने कहा कि, भाजपा की क्रोनोलॉजी देश समझ चुका है, अब भाजपा की कुचलो और बर्बाद करो की नीति नहीं चलेगी। देश लखीमपुर खीरी नरसंहार में मृत किसानों को न्याय दिलाने के लिए मंत्री को बर्खास्त करने की मांग कर रहा है।

केंद्र सरकार का खेल जनता अच्छे से समझ रही है। लखीमपुर खीरी नरसंहार कांड के दोषियों को बचाने के लिए सरकार जिस स्तर पर उतर आई है, किसी से छिपा नहीं है। गृह राज्यमंत्री को अब तक पद से बर्खास्त ना करके भाजपा आलाकमान ने अपना किसान विरोधी चेहरा उजागर कर दिया है। युवा कांग्रेस के कार्यकर्त्ता केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के इस्तीफे की मांग को लेकर सांसद भवन पर प्रदर्शन करने जा रहे थे, लेकिन दिल्ली पुलिस ने बैरिकेडिंग कर सभी को रोक लिया और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया।

(आईएएनएस)

Created On :   16 Dec 2021 10:01 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story