कैश फॉर क्वेरी मामला: निशिकांत दुबे ने एक बार फिर से महुआ मोइत्रा पर लगाए गंभीर आरोप, पूछा- 'दुबई में 5500 डॉलर का कैश पेमेंट किसने किया?'

निशिकांत दुबे ने एक बार फिर से महुआ मोइत्रा पर लगाए गंभीर आरोप, पूछा- दुबई में 5500 डॉलर का कैश पेमेंट किसने किया?
निशिकांत दुबे ने एक बार फिर से साधा महुआ मोइत्रा पर निशाना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कैश फॉर क्वेरी मामले में सांसद महुआ मोइत्रा की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं क्योंकि बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे एक के बाद एक कड़े सवाल दाग रहे हैं। इसी कड़ी में निशिकांत दुबे ने एक बार फिर पर महुआ मोइत्रा हमला बोला है। निशिकांत दुबे ने महुआ मोइत्रा के खिलाफ आरोप लगाते हुए कहा कि दुबई के होटल में रुकने का लाखों रुपए का बिल कैश में किसने जमा किया और इतने सारे पैसे वहां तक कैसे पहुंचे।

ट्वीट कर महुआ से पूछे कड़े सवाल

सोमवार शाम को निशिकांत दुबे ने अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट से एक ट्वीट करते हुए महुआ मोइत्रा पर आरोप लगाते हुए लिखा, "दुबई में होटल के रुकने का बिल 5500 डॉलर कैस किसने जमा किया? पैसा भारत से चेक के माध्यम से गया? या दुबई में हवाला से गया? या मेल आई डी खरीदने वाले व्यापारी ने दिया? गोलमाल है रे भाई गोलमाल है।" अपने इस पोस्ट में उन्होंने ईडी और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को टैग भी किया है।

बढ़ती जा रही है महुआ की मुश्किलें

बता दें कि कैश फॉर क्वेरी मामले में टीमएसी सांसद महुआ मोइत्रा की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। सांसद निशिकांत दुबे की ओर से लगाए गए आरोप के बाद सीबीआई ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीबीआई ने फिलहाल मोइत्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं किया है। लेकिन जल्द ही सीबीआई महुआ से पूछताछ कर सकती है।

निशिकांत दुबे ने लगाया बड़ा आरोप

गौरतलब है कि पिछले महीने 15 अक्टूबर को बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने महुआ मोइत्रा पर आरोप लगाया था कि वो कारोबारी दर्शन हीरानंदानी से पैसे लेकर अडाणी ग्रुप के मामले में सवाल पूछा था। जिसकी शिकायत उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर की थी। उन्होंने अपने लेटर में लिखा था कि महुआ मोइत्रा द्वारा संसद में 61 सवाल पूछे गए लेकिन उनमें से 50 सवाल केवल अडानी से जुड़े हैं जो पैसे लेकर पूछे गए हैं।

Created On :   27 Nov 2023 5:02 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story