यूपी में भाजपा महिला मोर्चा की नेता का अश्लील वीडियो सार्वजनिक, पार्टी के पार्षद व एक कार्यकर्ता नामजद

यूपी में भाजपा महिला मोर्चा की नेता का अश्लील वीडियो सार्वजनिक, पार्टी के पार्षद व एक कार्यकर्ता नामजद
FIR.
  • यूपी में बीजेपी नेताओं की करतूत
  • भाजपा महिला मोर्चा की नेता का अश्लील वीडियो वायरल
डिजिटल डेस्क, मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा की एक नेता का कथित अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक होने के बाद पुलिस ने पार्टी के एक पार्षद और एक कार्यकर्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

भावनपुर थाना प्रभारी (एसएचओ) आनंद कुमार गौतम ने बताया कि 32 वर्षीया पीड़िता भाजपा नेता की शिकायत पर एक प्राथमिक दर्ज कराई गई है। पीड़िता का आरोप है कि पार्टी कार्यकर्ता सोमदत्त विहार निवासी रवींद्र नागर ने शिकायतकर्ता का फर्जी अश्लील वीडियो बनाया और उन्हें बदनाम करने की नीयत से वीडियो को वार्ड संख्या-18 से हमनाम भाजपा पार्षद रवींद्र (निवासी-सराय काजी) को भेज दिया।

एसएचओ ने कहा कि भाजपा पार्षद ने एक फर्जी आईडी बनाकर महिला नेता का कथित अश्लील वीडियो सोशल साइट पर पोस्ट कर दिया, जिसके बाद यह वायरल हो गया। पीड़िता ने संबंधित वीडियो की जानकारी मिलने के बाद तुरंत भावनपुर थाना पुलिस को सूचना दी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) कमलेश बहादुर ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज उनकी गिरफ्तारी के लिए संबंधित जगहों पर छापेमारी की जा रही है।

भाजपा के जिला अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने कहा कि पीड़िता पार्टी की महिला मोर्चा में पदाधिकारी भी हैं। उन्होंने कहा कि यह बेहद शर्मनाक कृत्य है। किसी महिला को इस तरह बदनाम करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से कार्रवाई करे।

आईएएनएस

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   14 Jun 2023 3:44 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story