Om Prakash Rajbhar News: पानी रोकने पर मौलाना मदनी के बयान पर ओम प्रकाश राजभर ने किया पलटवार, कहा- 'अगर किसी को बहुत दर्द है तो वो जाकर पाकिस्तान में..'

पानी रोकने पर मौलाना मदनी के बयान पर ओम प्रकाश राजभर ने किया पलटवार, कहा- अगर किसी को बहुत दर्द है तो वो जाकर पाकिस्तान में..
  • सिंधु जल समझौते को लेकर मौलाना मदनी ने दिया था बयान
  • यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने दी प्रतिक्रिया
  • ओम प्रकाश राजभर ने मौलाना मदनी पर साधा निशाना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने जमीयत उलेमा एक हिंद के अध्यक्ष मौलान अरशद मदनी पर निशाना साधा है। मदनी ने पाकिस्तान के पानी को रोकने के फैसले को गलत बताया था। उनके इस बयान के बाद से ही सियासत गर्मा गई है। राजभर ने इस पर कहा कि, ये भारत सरकार का फैसला है। अगर किसी को भी इससे दिक्कत हो रही है तो उन्हें पाकिस्तान जाकर आतंकवादियों को समझाना चाहिए। अभी तो सिर्फ पानी ही रोका गया है, कल को उनके शरीर से खून भी निकाल लिया जाएगा।

ओम प्रकाश राजभर ने आगे कहा कि, ये पॉलिसी भारत सरकार की ही है और दुश्मन को पस्त करने के लिए क्या-क्या करना है वो तो भारत सरकार को ही तय करना है। वो किसी के कहने से नहीं होगा।

राजभर ने क्या कहा?

राजभर ने निशाना साधते हुए कहा कि, 'अगर किसी को भी बहुत दर्द है तो वो पाकिस्तान में जाकर जो आतंकवादी हैं उनको जाकर समझा दें कि अभी तो पानी ही रोका है। कल को तुम्हारे शरीर से खून भी निकाल लिया जाएगा तो क्या करोगे।'

मौलाना मदनी ने क्या कहा था?

बता दें, बीते दिन जमीयत उलेमा ए हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने सिंधु जल संधि के रद्द करने को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि, 'अगर कोई पानी रोकता है तो रोकने दो। ये आसान नहीं है। पानी रोका जाना देश के लिए बिल्कुल ठीक नहीं है। मुझे लगता है कि नियम प्रेम का होना चाहिए ना कि नफरत का। मैं मुसलमान हूं मैं अपनी जिंदगी इस देश में बिता रहा हूं। यहां पर जिन चीजों को बढ़ावा दिया जा रहा है वो देश के लिए बिल्कुल ठीक नहीं है।'

Created On :   5 May 2025 2:32 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story